Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने क्षेत्र के दर्जनों जर्जर सड़कों का लिया संज्ञान, चिन्हित कर लोक निर्माण विभाग मंत्री को पुनर्निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने क्षेत्र के दर्जनों जर्जर सड़कों का लिया संज्ञान, चिन्हित कर लोक निर्माण विभाग मंत्री को पुनर्निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव

सोमवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बरसात के बाद लोनी के मुख्य एवं जर्जर अवस्था में पहुंच चुके दर्जनों सड़कों को चिन्हित कर पुनर्निर्माणके लिए प्रस्ताव पत्र लिखा है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्या को लिखे पत्र में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पाइप लाइन से भनेड़ा कलां मार्ग,पावी सादकपुर मार्ग, सिकंदरपुर, महमूदपुर, रिस्तल चौराहे से सकलपुरा, रिस्तल-कोतवालपुर, सकलपुरा कोतवालपुर, गढ़ी जस्सी से गढ़ी शब्लू, पावी से गढ़ी जस्सी, पुश्ता से इलायचीपुर, सिरोली से गनोली, रिस्तल से धारीपुर सहित बन्थला ढिकोली बन्थला मार्ग के बन्थला गांव के पुल के नीचे सीसी रोड का प्रस्ताव देते हुए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर निर्माण करने का अनुरोध किया है जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिल सकें।
close