लोनी तिराहा होगा जाममुक्त
1 करोड़ 58 लाख से लोनी तिराहा होगा जाममुक्त, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सौंदर्यीकरण और यू-टर्न कार्यो का किया शुभांरभ
मंगलवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक और चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। लोनी तिराहे पर लगने वाला जामा काफी लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। कई अस्थायी प्रयास विधायक ने इस दौरान लोनी तिराहा को जाममुक्त करने के लिए किया जिसमें तिराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़वानी हो या,ऑटो स्टैंड, कट बंद करवाने का लेकिन अब लोनी तिराहा का जाम हमेशा के लिए गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 1 करोड़ 58 लाख से अधिक की राशि से होने वाले लोनी तिराहा के सौंदर्यीकरण एवं यू-टर्न के कार्यो का शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया।
लोनी तिराहा होगा जाममुक्त
"जनता से किया हर वायदा होगा पूरा, लोनी के लिए विजन और माननीय मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद है साथ":
विधायक ने तिराहे को ज़ाममुक्त बनाने के लिए विकास कार्यों के शुभारंभ के बाद कहा कि लोनी तिराहा के जाममुक्त होने से लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। लोग बिना जाम में फंसे अपने गंतव्य स्थल पहुंच पाएंगे तो आपातकालीन सेवाओं में शामिल गाड़ियों को भी इससे लाभ पहुंचेगा। साथ ही जाम से होने वाले प्रदूषण को भी हम कम कर पाएंगे। विधायक ने बताया किबबा लोनी के इतिहास में पहली बार जीडीए वीसी का हमने लोनी दौरा करवाया था जनपद के अन्य विधायकों के साथ और सभी समस्याओं को रखा था क्योंकि लोनी से जीडीए को दिए जाने वाले टैक्स के बदले में यहां की जनता का अधिकार बनता है कि जीडीए लोनी में कार्य करवाएं। यह हमारी उपलब्धि है कि हम उस लड़ाई को जीतने में कामयाब हुए है और लोनी तिराहा को जाममुक्त एवं सौंदर्यीकरण करने के लिए 1 करोड़ 58 लाख से अधिक की धनराशि जारी की गई है। लोनी की देवतुल्य जनता से लोनी को सुंदर, सुरक्षित एवं एनसीआर के अन्य विधानसभाओं के समकक्ष बनाने को लेकर मेरे द्वारा किए गए संकल्प की कड़ी में बंथला फ्लाईओवर, पुस्ता मार्ग, सहारनपुर हाइर्व के बाद लोनी तिराहा को जाममुक्त करना था और इन सभी कार्यो में हमें सफलता मिली है क्योंकि लोनी को बदहाली के हालत में छोड़ने वाली पूर्व सरकार के स्थान पर प्रदेश में माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में एक साफ नियत के साथ विकासवादी सरकार है जिसके लिए लोनी जैसी पिछड़ी विधानसभा प्राथमिकता की सूची में है। जल्द अन्य सभी समस्याओं से भी लोनी को मुक्त कर यहां लोगों को रामराज्य की अनुभूति होगी इसका हमारे पास विजन भी है और साथ में माननीय मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद भी। साथ ही विधायक ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध में कार्य पूरा किये जाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं विधायक द्वारा शुभारंभ के बाद स्थानीय दुकानदारों ने भी विधायक का आभार जताया।
