लोनी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में लगातार संगठनात्मक चार बैठकें संपन्न हुई।
यह भी पढ़े:-ई-रिक्शा चालक की तलवार से की हत्या
प्रथम बैठक कारवां बैंकट हॉल पाभी में हुई, जिसमें जिला महामंत्री व पांचों मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। दूसरी बैठक मनोनीत सभासदों के साथ मनोनीत सभासद राजेंद्र वर्मा के आवास पर हुई, जिसमें उनकी समस्याओं को जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने विस्तार से सुना तथा नगर पालिका ईओ को फ़ोन कर समाधान कराने को कहा।
तदुपरांत कैम्प कार्यालय लोनी २ न० पर महिला मोर्चा के साथ बैठक में जिला अध्यक्ष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। अन्तिम बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर योजना तैयार करने के लिए जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, चैनपाल सिंह, जिला महामंत्री अनूप बैंसला, राजेंद्र बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर मावी, जिला मंत्री अजय गर्ग, राहुल बैंसला, जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी, जिला कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल, मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी, राहुल बैंसला, कृष्ण बंसल, राजीव शर्मा, प्रशांत कुमार, मनोनीत सभासद मीना शर्मा, चैनपाल सिंह, सचिन त्यागी, दिवान सिंह गौतम, महिला मोर्चा जिला संयोजिका आरती मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंजलि गर्ग, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील चौधरी निठौरा, महामंत्री अनुज त्यागी, वरूण धामा, गज़ब पाभी, सतेन्द्र शर्मा, प्रविन्द्र गुर्जर, कृष्ण त्यागी, रोहित भारद्वाज आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

