![]() |
| फोटो सौजन्य से-ओपन टॉक समाचार पत्र |
लोनी प्रशासन ने अवैध रूप से चल रही भारी प्रदूषण उत्सर्जित करने वाली 14 फैक्ट्री के विरुद्ध कार्रवाई की 11 फैक्टरियों को ध्वस्त व तीन को सील किया गया। जबकि सभी के विद्युत कनेक्शन कटवा दिए गए हैं। अवैध कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यह भी देखे:- कैसे चला लोनी में अवैध निर्माण पर GDA का पीला पंजा देखिए वीडियो 👇
SDM शुभांगी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को कुछ लोगों ने लोनी बॉर्डर थाने के बेहटा हाजीपुर गांव की अमित विहार कॉलोनी में भारी प्रदूषण उत्सर्जित करने वाली अवध फैक्ट्रियों के चलने की शिकायत की थी। बुधवार दोपहर पुलिस प्रशासन नगर पालिका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं विद्युत निगम के अधिकारियों ने अमित विहार कॉलोनी में पहुंचकर ढलाई, प्लास्टिक, केमिकल, ई-कचरा, आदि की 11 फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया गया। जबकि 3 फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है। सभी फैक्ट्रियों के विद्युत कनेक्शन कटवा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लोनी में किसी प्रकार का कोई अवैध कार्य बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस प्रकार अवैध कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि गत दिनों उक्त फैक्ट्रिया तीन बार ध्वस्त की जा चुकी है, लेकिन लोगों ने दोबारा से इनको बनाकर उत्पादन शुरू कर दिया था जिसके कारण भारी वायु व जल प्रदूषण फैल रहा था।
