Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article


लोनी के गोपाल हॉस्पिटल में बुलाई गई आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक

आम आदमी पार्टी लोनी विधानसभा में डॉक्टर सचिन शर्मा( संचालक गोपाल हॉस्पिटल लोनी) ने बुलाई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक। मीटिंग में दर्जनों नए कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर सदस्यता दिलाई गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आगामी जिला पंचायत चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के सहयोग का आवाह्न किया।


लोनी: गोपाल हॉस्पिटल के सभाग्रह में रविवार को आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ सचिन शर्मा ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्जनो नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। नवनियुक्त साथियों को सम्मानित किया गया। बैठक को सभी नए और पुराने पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं ने सफल बनाया। इस दौरान डॉ सचिन शर्मा ने आगामी जिला पंचायत चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को पूर्ण रूप से सहयोग देने की अपील की।


लोनी के गोपाल हॉस्पिटल में बुलाई गई आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक

संस्थापक सदस्य डॉ सचिन शर्मा ने बताया कि होने वाले जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी लोनी के तीनों वार्ड (12, 13, 14) में अपने प्रत्याशी उम्मीदवार के तौर पर उतरेगी। वर्तमान में पार्टी ने वार्ड 14 से कद्दावर प्रत्याशी विनोद बिन्नी को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई व सभी पदाधिकारी मजबूती और एकता के साथ पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाने में पूर्ण सहयोग देंगे। आप की एकता इसी तरह से बनी रहे तो हम लोनी में अपना परचम लहराने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन

लोनी के गोपाल हॉस्पिटल में बुलाई गई आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक



आर. पी. पांडेय(नाम ही काफी है) ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के आवाह्न पर हुई बैठक को देखते हुए लगता है कि हमारी पार्टी लोनी में अपना परचम लहराएगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूर्ण रूप से अपना बहुमूल्य समय व सहयोग जोर शोर से दे रहे है। 


यह भी पढ़ें:-वार्ड 14 के कद्दावर प्रत्याशी विनोद बिन्नी के पक्ष में हुआ विशाल जनसभा का आयोजन।


इस दौरान CYSS के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम भारती, जिला उपाध्यक्ष शिव बाबू पाठक, जिला उपाध्यक्ष भावना बिष्ट, भगवती तोमर, सचिन तेवतिया, लोनी विधानसभा अध्यक्ष वसी अहमद, विधानसभा महासचिव राशिद सिद्दीकी, पूर्व महिला अध्यक्ष मधु, अता उर रहमान, फ़ारूख भाई, परवीन कसाना, विनोद बिन्नी, नवीन गुप्ता विधानसभा पूर्व सचिव ओम शर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र पाठक, अनिल शर्मा, शिवकुमार राघव, पूर्व लोनी विधानसभा अध्यक्ष अजय कांत दीक्षित, अरुण मिश्रा, विनोद शुक्ला, हरि बहादुर पाल, हरिओम अग्रवाल, सोनू अलबेला, मास्टर त्यागी, अनिल कसाना, मुस्तकीम व सैकडो कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम को सफल बनाया। 

close