Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी बार्डर से मुरादनगर पाइप लाइन कांवड़ मार्ग पर सुधार हेतु जिला उप-अधिकारी को लिखा पत्र।  राहुल गोला गौरक्षक

लोनी बार्डर से मुरादनगर पाइप लाइन कांवड़ मार्ग पर सुधार हेतु जिला उप-अधिकारी को लिखा पत्र।  राहुल गोला गौरक्षक


24x7 Ghaziabad News
         बजरंग दल हिन्दुस्तान (गौरक्षा विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गोला गौरक्षक ने जिला उप-अधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि कोरोना काल के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार २५ जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, परन्तु ऐसे में लोनी की सड़कों की हालत इतनी जर्जर हालत में है थोड़ी सी बरसात पड़ते ही जगह जगह पानी एकत्रित हो जाता है। कुछ समय पूर्व संगम सिनेमा रोड पर नाले की मरम्मत और सफाई कार्य को लेकर सड़क की हालत इतनी गंभीर हो गई है कि व्यक्ति पैदल भी नहीं निकल सका। 
         २५ जुलाई से जब कांवड़ यात्रा शुरू होगी तो सम्पूर्ण प्रदेश और आस पास के राज्यों से लाखों कांवड़िया इस मार्ग से निकलेंगे, सड़क की इतनी बुरी हालत देखकर लोनी का नाम बहुत बेकार होगा, पिछले कई वर्षों से स्वच्छता के मामले में नम्बर वन आने वाली लोनी नगर पालिका की हालत इतनी गंभीर है कि अब रोड़ का निर्माण होना जरूरी है।
         इस विषय पर राहुल गोला गौरक्षक ने अपने संगठन से गाजियाबाद के अधिकारियों के साथ ओनलाइन बैठक लेकर यह निर्णय लिया, क्योंकि लोनी की इस तरह का दशा को देखकर हृदय में बहुत दर्द होता है। 
बैठक में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा वर्ग डब्ल्यू सिंह परिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन प्रजापति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंत्री अंकुर राज प्रजापति, जिला अध्यक्ष कुंवर अनुपम ठाकुर, नगर अध्यक्ष सचिन पाल, नगर संयोजिका श्रीमती नीलम सिंह कुंवर राजकुमार राणा, वीर बघेल, रविन्द्र पाल, आशीष, रवि उपाध्याय, पूजा, पारूल, कमलेश, राहुल ठाकुर, गोलू ठाकुर, विशाल, जय कुमार, मोहित, अमन पंडित व अन्य प्रदेश, जिला, नगर, देहात, वार्ड के पदाधिकारी मौजूद रहे।
close