Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लाजपत नगर के वार्ड 75 में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का निगम के ठेकेदार के द्वारा हो रहा है खुला उल्लंघन। 

लाजपत नगर के वार्ड 75 में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का निगम के ठेकेदार के द्वारा हो रहा है खुला उल्लंघन।

ज्ञात हो कि पूर्व में माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 26 दिसंबर तक किसी भी प्रकार का कोई भी विकास कार्य को ना कराए जाने के आदेश हैं परंतु फिर भी निगम के पंजीकृत ठेकेदार के द्वारा शनि मंदिर के पीछे पिछले 4 दिनों से इंटरलॉकिंग का विकास कार्य जबरदस्ती किया जा रहा है और साथ ही में गली के लोगों के पानी के पाइपों को जबरदस्ती तोड़कर महिलाओं से दुश-व्यवहार किया जा रहा है, जिस संबंध में आज वही के निवासियों ने ठेकेदार की शिकायत पुलिस प्रशासन से की एवं माननीय न्यायालय के आदेशों को देखते हुए निगम के आला अधिकारियों से अनुरोध किया की ठेकेदार की फर्म का माननीय न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन करने पर चालान किया जाए एवं साथ में जितने भी पाइप ठेकेदार के लोगों ने तोड़े हैं उनका ठेकेदार के द्वारा पुनः निर्माण करवाया जाए।

नोट :- आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण कार्य हेतु प्रात 6 बजे से साय 6 बजे तक कि अनुमति दे दी है।
माननीय न्यायालय के आदेश

close