Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन के साथ तैयार किया लोनी को सुंदर और स्वच्छ बनाने का खाका, डेलिगेशन ने बेहटा नहर, स्कूल और अस्पतालोें का किया दौरा, अधिकारियों के साथ बैठक में दिया हरसंभव मदद का आश्वासन


लोनी को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर लगातार प्रयासरत है। प्रयास के इस क्रम में मंगलवार को स्वच्छता पर कार्य करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन "क्लीन माय इंडिया" ने लोनी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जिसमें स्कूल, नहर, अस्पताल आदि स्थान शामिल रहें। डेलिगेशन का विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी आगमन पर स्थानीय निवासियों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान डेलिगेशन ने लोनी में कूड़ा निस्तारण, नहर, गांव देहात के तालाबों की सफाई के लिए अपनाए जा रहे उपायों पर बात की। वहीं स्वंय विधायक नंदकिशोर गुर्जर दिनभर डेलिगेशन के साथ क्षेत्र के सभी स्थानों पर गए और दल को सभी जानकारी और मौजूदा दिक्कतों से अवगत कराया। 

अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कूड़ा निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट के बिना फंड मुहैया कराना मुश्किल, अन्य क्षेत्रों में करेंगे मददः।


अंतरराष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों ने लोनी नगर पालिका परिषद् में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए अपनाए जा रहे उपायों एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मांगी। अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए अभी तक कोई ठोस उपाय तो नहीं किए गए है लेकिन हम प्रयासरत है कि इसके लिए प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जाए जिससे खुले में डपिंग ग्राउंड बनने से हाने वाली परेशानियों का स्थानीय लोगों को सामना न करना पड़ें। वहीं डेलिगेशन ने हैरानी जताते हुए कहा कि कहा कि 16 लाख की आबादी पर एक भी कूड़ा निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट का न होना आश्चर्यजनक है। बिना प्रोसेसिंग प्लांट अतिरिक्त फंड की व्यवस्था मुश्किल है। दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष उदिता त्यागी ने डेलिगेशन के पदाधिकारी रेमको वान को बताया कि आजसे 2 साल पहले तक क्षेत्र में सफाई की स्थिति काफी ही दयनीय थी चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा था लेकिन आज काफी बदलाव हमने भी महसूस किया है। रेमको को अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने पिछले वर्षों में नगर पालिका द्वारा सफाई के क्षेत्र में किये गए कार्यों एवं भविष्य की योजना से अवगत कराया। जिसपर डेलिगेशन ने ईओ को बधाई देते हुए कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट के अतिरिक्त हम अन्य सभी क्षेत्रों जिसममें स्कूल, अस्पताल, नहर की सफाई एवं उसे पुर्नजीवित करने में यह संगठन पालिका की हर संभव मदद करेगा और लोनी को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करने को हम तैयार है।

लोनी देहात में डेलिगेशन का हुआ जोरदार स्वगत, प्रधानों के साथ बैठक में तैयार हुआ गांव-देहात की तस्वीर बदलने का प्लानः।


शहरी क्षेत्रों का मुआयना करने के बाद डेलिगेशन ने देहात क्षेत्र में भी विधायक के साथ दौरा किया। गांव-देहात के सभी प्रधानों ने डेलिगेशन का बुके देकर जोरदार स्वागत किया।  क्लीन माय इंडिया के फेलिसियेटर रेमको वाॅन और दिशा फाउंडेशन की चैयरमेन उदिता त्यागी ने निठोरा स्थित प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान विदेशी दल ने बच्चों के साथ बातचीत की और स्कूल का निरीक्षण किया। देहात के सभी प्रधानों के साथ आयोजित बैठक में दल के पदाधिकारी रेमको वेन सांटेन ने गनौली के तालाब एवं अन्य जलाशयों का दौरा करने के बाद कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण की दृष्टि से गांवों के तालाबों को जिंदा रखना आवश्यक है यह हमारे अस्तित्व का सवाल है। स्थानीय विधायक लोनी में स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित विषय पर कार्य कर रहे है। यह बहुत ही अच्छी बात है। जरूरी है कि आप सभी भी अपने विधायक के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करें। गांव में तालाबों की सफाई, पौराणिक स्थलों के पुर्नउद्धार, स्कूलों में सभी सुविधओं के साथ कलाकृतियों की मदद से गांव देहात को संवारने में हमारा संगठन पूरी मदद करेगा। इस दौरान महेश प्रधान, चाहत राम प्रधान सहित दर्जनों गांव के प्रधानों ने संगठन को हरसंभव मदद देने की बात कही। 

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा अंतरराष्ट्रीय पटल पर उभर रहा है लोनी, ‘ट्रिपल पी’ माॅडल से बदलेंगे लोनी की तस्वीरः।


विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डेलिगेशन द्वारा की गई प्रेस वार्ता में बताया कि लोनी में विकास, स्वच्छता और प्रदूषण के नाम पर आजसे पहले किसी ने ध्यान देना भी जरूरी नहीं समझा था। हमने शून्य से शरूआत की है चाहे वो चिकित्सा का क्षेत्र हो, बिजली, सड़क, पानी और विद्यालयों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हो। आज लोनी वैश्विक पटल पर उभर रहा है इससे पहले भी नार्वे की प्रधानमंत्री यहां आ चुकी है और अब यह प्रतिनिधिमंडल यानि कि पिछले सालों में हमने लोनी को लेकर लोगों में बने नकारात्मकता के भाव को खत्म कर उसे सकारात्मकता में बदला है। लोगों ने बदलाव महसूस किया है।  पहले से लोनी की सफाई व्यवस्था सुधरी है। गलियों में सफाई के लिए कर्मचारी आ रहे हैं। प्रदूषण पर भी हमने कार्य किया है। पिछले दिनों रातों को हमने ई-वेस्ट और प्लास्टिक जलाने वालों पर कार्रवाई की है जिसका नतीजा है कि हम एक्यूआई के स्तर को 2000 से 200 तक लाने में सफल हुए है। आज हम लोनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पब्लिक, प्राइवेट और पार्टनरशिप यानि कि ट्रिपल पी माॅडल की सहायता से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कई एनजीओ क्षेत्र के लिए कार्य कर रही है और अभी विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया है कि वह क्षेत्र के नहर, तालाब, सफाई व्यवस्था को दुरूस्त, स्कूलों एवं एतिहासिक महत्ताा के स्थानों को कलाकृतियों के माध्यम से संवारने में हमारी मदद करेगी क्योंकि मैंने जनता से वादा किया है कि हम लोनी को लंदन बनाएंगे। इस वर्ष में सफाई एवं प्रदूषण को नियंत्रित एवं अगले वर्ष तक कुछ ऐसी परियोजनाओं को लाया जाएगा जिससे लोनी में भी लंदन जैसी सुविधाओं को लोग महसूस कर पाएंगे क्योंकि हमेशा लक्ष्य बड़ा होना चाहिए। विधायक ने इस दौरान दिशा फांउडेशन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के स्वच्छता प्रकल्प की संयोजक उदिता त्यागी का धन्यवाद किया। वहीं उदिता त्यागी ने कहा कि लोनी को संवारना मेरे लिए एक चैलेंज है जिसे हम जनभागीदारी, विधायक जी की मदद से सर्मपण के साथ अवश्य पूरा करेंगे।
close