Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

खंड शिक्षाधिकारी ने लोनी के समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों को दिया नोटिस


आज दिनांक 12 दिसंबर खंड शिक्षा अधिकारी, लोनी ने एक पत्र प्रेषित कर सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अग्निशमन यंत्र तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आदेश पारित किया। 
खंड शिक्षाधिकारी ने लोनी के समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों को दिया नोटिस

ज्ञात हो कि पूर्व में दिनांक 7 दिसंबर 2019 की रात्रि को फिल्मीस्तान दिल्ली में आग लगने से 43 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे आग लगने वाले भवन में अग्निशमन यंत्र तथा संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र ना होने के कारण इतनी गंभीर घटना घटित हुई थी।


अतः उक्त अतः उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए घटना को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूलों के प्रबंधकों को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल विद्यालय भवन में आग से बचाव हेतु लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की जांच कर ले कि वह सुचारू रूप से सक्रिय अवस्था में (रिफलिंग) है प्रमाण पत्र का नवीनीकरण इत्यादि पूर्ण होना चाहिए, इन विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र ना लगे हो वह तत्काल अग्निशमन यंत्र भवन की आवश्यकता अनुसार लगवा ले तथा अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करें उक्त प्रक्रिया 1 सप्ताह में पूर्ण कर ले जिससे भविष्य में ऐसी घटना से बचाव हो सके, विभाग द्वारा 1 सप्ताह के बाद विद्यालयो का सघन निरीक्षण आरंभ किया जाएगा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत आधारित नियमों में यदि किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो विद्यालयों की मान्यता आहरण हेतु संस्तुति उच्च अधिकारी से कर दी जाएगी जिसके समक्ष जिम्मेदार मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालक स्वयं ही होंगे
close