Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

माननीय NGT के आदेशों की अवहेलना करने पर की गई फैक्टरियों के खिलाफ कार्यवाही

माननीय NGT के आदेशों की अवहेलना करने पर की गई फैक्टरियों के खिलाफ कार्यवाही

लोनी-उप जिलाधिकारी खालिद अंजुम के निर्देश पर संयुक्त  दोनों टीमों द्वारा इंदिरा पुरी नीलम कंपाउंड एवं टीला शाहबाजपुर गड्ढे कॉलोनी में 50 इकाइयों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई तीन इकाइयों पर ध्वस्त किया गया एवं एक  इकाई पर ₹49500 जुर्माना वसूला गया संयुक्त टीम राजस्व विभाग प्रदूषण विभाग नगर पालिका परिषद लोनी श्रम विभाग पुलिस विभाग गाजियाबाद विकास प्राधिकरण विद्युत विभाग मौजूद रहे।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फैक्टरियों के पदाधिकारियों ने SDM लोनी को बुला कर फैक्टरियों को बंद रखने का निर्णय लिया

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फैक्टरियों के पदाधिकारियों ने SDM लोनी को बुला कर फैक्टरियों को बंद रखने का निर्णय लिया

लोनी बॉर्डर-कृष्णा विहार मैन्युफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग बुलाई गई मीटिंग में एसोसिएशन के  पदाधिकारियों द्वारा लोनी उप जिलाधिकारी खालिद अंजूम को बुलाया गया एवं लोनी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर उप जिलाधिकारी से विचार विमर्श किया गया कृष्णा विहार मैन्युफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन ने मानवता के नाते और एनजीटी  के निर्णय का अनुपालन करते हुए  फैसला लिया कि जब तक प्रदूषण का स्तर सही नहीं हो जाता उप जिलाधिकारी से मिले दिशा निर्देश के अनुसार सभी लोग अपनी अपनी इकाइयों को बंद रखेंगे चार व्यक्तियों की कमेटी गठित की गई है  जो कृष्णा बिहार में चल रही सभी  इकाइयों की निगरानी रखेगी जब प्रदूषण कम हो जाएगा उप जिलाधिकारी लोनी से अनु मति लेकर दोबारा सभी प्रदूषण रहित फैक्ट्रियों का संचालन किया जाएगा मीटिंग का संचालन संस्था के महासचिव संजय चौधरी ने की एवं अध्यक्षता हरेंद्र चौधरी ने की बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
close