Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

ग़ाज़ियाबाद निवासी सिद्धार्थ को जोमैटो से खाना मंगाना पड़ा महंगा

Zomato

Online फूड ऑर्डर का एक प्लेटफॉर्म Zomato, आए दिन खबरों में रहता है। कभी अपने वायरल ट्वीट के कारण, कभी डिलीवरी बॉय की हरकतों की वजह से, तो कभी अपनी फूड या सर्विस क्वालिटी की वजह से। अब एक बार फिर चर्चा हो रही है, क्योंकि इस कंपनी से जिसने खाना मंगवाया, उसे वो डिलीवर नहीं हुआ, जब उसने रिफंड मांगा तो 91 हजार रुपए अकाउंट से ही उड़ गए।

यह मामला गाजियाबाद का है, इंजीनियरिंग कर रहे सिद्धार्थ ने काठी रोल और एक रुमाली रोटी ऑर्डर की। बिल बना 142 रुपये, जो पेटीएम से पे किए गए। एक घंटा बीत गया, पर पार्सल नहीं आया. उसकी जानकारी के लिए सिद्धार्थ ने ऐप से मदद मांगी, वहां कह दिया गया कि ‘हमने तो ऑर्डर डिलीवर किया गया था, बाद में आपकी तरफ से ही कैंसिल कर दिया गया है'।
इसके बाद फिर सिद्धार्थ ने पैसे रिफंड करने को कहा, उसके कुछ देर बाद कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा कि वो कस्टमर केयर से बात कर रहा है, पैसे रिफंड करना चाहता है। सिद्धार्थ से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की डिटेल्स मांगी तो सिद्धार्थ ने डिटेल्स दे दी। फोन पर बात हो ही रही थी कि इसी बीच 7 ट्रांजैक्शन हो गए. सिद्धार्थ ने जब मैसेज देखा तो मालूम चला कि रिफंड के बजाए अकाउंट से 91 हजार 196 रुपये भी निकाल लिए गए हैं।
इसके बाद सिद्धार्थ ने इस बात की जानकारी पुलिस स्टेशन में दी. पुलिस का कहना है कि उनकी टीम इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन ऐसे पैसे कटने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि ग़लती किसकी है। ग्राहक के भरोसे का क्या? ज़ोमैटो की तरफ से कहां कमी रह गई? क्यों सिद्धार्थ का खाना उस तक नहीं पहुंचा? बिना खाना पहुंचे ये कह देना कि ऑर्डर डिलीवर हो गया है, ये तो जोमैटो की ग़लती है। खाना सही ढंग से पहुंचता तो न रिफंड की बात उठती और न पैसे की ठगी होती. सवाल ये भी है कि अगर धोखाधड़ी बाहर से हुई तो धोखेबाज को रिफंड वाली बात का पता कैसे चला। ये डीटेल्स उस तक पहुंचे कैसे?
close