राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन।
दिनांक 11 दिसंबर और 12 दिसंबर
भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन उपरोक्त स्थान पर किया जायेगा।
इसके अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं कैपिलर्स, ट्राई साईकिल, बैशाखी, व्हीलचेयर, स्मार्टफोन, ब्रेल किट, कान की मशीन, छड़ी इत्यादि सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण, परीक्षण के बाद किया जाएगा।
उपकरणों को प्राप्त करने के लिये निम्नलिखित कागज लाना अनिवार्य है:
1.दिव्यांगता प्रमाण प्रत्र की छायाप्रति (न्यूनतम 40% दिव्यांगता)
2.एक पासपोर्ट साईज फोटो।
3.आय प्रमाण पत्रः- राजस्व अधिकारी/एम.पी./एम.एल.ए. या ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र अथवा बी.पी.एल कार्ड, मनरेगा कार्ड, दिव्यांगता पेंशन प्रपत्र में से किसी एक की फ़ोटोकॉपी ।
4.निवास का प्रमाणः- आधार कार्ड की फ़ोटोकॉपी।