Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

उत्तराखंड मौसम अलर्टः अगले दो दिन भारी बर्फबारी का अलर्ट, पड़ेगी खून जमाने वाली ठंड


 देहरादून ....

उत्तराखंड मौसम अलर्ट

आज ज्यादातर क्षेत्रों में छाये रहेंगे बादल, कल और परसों ज्यादातर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरेगी बर्फ। 13 और 14 दिसंबर को प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशन होने के आसार।

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले दो दिन के दौरान भारी बर्फबारी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, 13 और 14 दिसंबर को प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशन हो सकती है। 

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मौसम खराब होने की शुरूआत आज से ही हो जाएगी। राज्य के ज्यादातर इलाकों में आज बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित अन्य स्थानों पर भी बारिश की संभावना है।
close