भारतीय मजदूर संघ लोनी मंत्री सुशील श्रीवास्तव ने दिया SDM को बैठक का निमंत्रण
आज भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा कार्यकारिणी टीम ने ऑटो रिक्शा टेम्पो चालक यूनियन की चालक जागरूकता बैठक के लिए लोनी उपजिलाधिकारी को बैठक का निमंत्रण दिया, बैठक का निमंत्रण देते हुए भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा मंत्री सुशील श्रीवास्तव ने कहा, जैसे कि भारतीय मजदूर संघ देश के मजदूर भाइयों के हित में काम करने वाला देश का सबसे बड़ा संगठन है, यह संगठन प्रत्येक मजदूर भाई के साथ खड़ा होकर उनके हक के लिए संघर्ष करता है, उसी तरह ऑटो चालक मजदूर भाइयों के लिए हमारी ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जी द्वारा चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता अभियान, ऑटो चालकों को अनुशासित तरीके से गाड़ी चलाने, और लोनी रोड को जाम मुक्त करने के प्रति जागरुक करने का काम कर रहे हैं, मुलाकात में उपजिलाधिकारी श्रीमान ने भारतीय मजदूर संघ को हरसंभव मदद देने के लिए कहा और बैठक में जरूर उपस्थित होने का आश्वासन दिया इस मौके पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा मंत्री सुशील श्रीवास्तव जी के साथ ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ लोनी शाखा उपाध्यक्ष रुपेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार, कार्यालय मंत्री अच्छेलाल जी, कार्यकारिणी सदस्य अनूप कुमार, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे,
