Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया लाखों  के विकास कार्य का उद्घटान और शिलान्यास, कहा जल्द लोनी बनेगी आदर्श विधानसभा

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया लाखों  के विकास कार्य का उद्घटान और शिलान्यास

शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लाखों रूपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और लोकार्पण किया। 14.397 लाख से ग्राम महमूदपुर में इंटरलाकिंग एवं जल  निकासी के लिए नाली निर्माण कार्य एवं महमूदपुर के ही मुख्य जर्जर मार्ग पर 12 लाख से अधिक की धनराशि से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का गांव के बुजुर्ग ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यो पर खुशी जताते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर विधायक का स्वागत एवं आभार जताया। 

विधायक ने लोगों को बताई ढाई साल के विकास कार्यों की रिपोर्ट, कहा आने वाले समय में लोनी लोनी लोगों आदर्श विधानसभा

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया लाखों  के विकास कार्य का उद्घटान और शिलान्यास

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विकास कार्यों को समर्पित एवं शिलान्यास  करने के बाद कहा कि  मेरा एक ही लक्ष्य है जिसके तहत लोनी को सर्वश्रेष्ठ विधान सभा बनाने की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व हमने हजारों कऱोड  रुपये के कार्य किये है और कई कार्य होने बाकी है।  आज से ढाई साल पहले जब लोनी की जिम्मेदारी मिली थी तब हमने संकल्प लिया था कि हम विकास के मामलें में सबसे अंतिम छोर पर खड़ी लोनी को विकास की मुख्यधारा में लेकर आएंगे। लोनी देहात में सड़कें न के बराबर थी शहरी क्षेत्रों आए पलायन कर रहे थे। लोगों ने देहात की ओर आना बंद कर दिया था। आज सड़कों के जाल बिछने के कारण लोग सरपट आवागमन कर रहे है। लोनी देहात के सिध्द धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। आज आप लोगों के आशीर्वाद का ही नतीजा है कि लोनी विधानसभा हजारों करोड़ों रूपये के विकास कार्यो का केंद्र बिंदु बन गया है। कई काम पूर्ण हो चुके है और कई निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित है जो समय से पूर्व ही करवा लिया जाएगा। आज लोनी की चर्चा पूरे प्रदेश भर में हो रही है क्योंकि हमने शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क और पानी हर क्षेत्र में पिछले दो सालों में वो कर दिखाया है जो आजतक किसी ने करने की कोशिश नहीं की, यह बात हम नहीं बल्कि प्रबुद्धजनों में चर्चा का विषय है।  शिक्षा के क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं था हमने इसकी लड़ाई लड़ी और आज 2 डिग्री कॉलेज हमारे क्षेत्र में है, आईटीआई बनकर तैयार होने वाला है। आज स्कूलों के आधारभूत ढांचों में बदलाव आया है। हमारे बच्चे अब डेस्क पर बैठते है।  चिकित्सा के क्षेत्र में समाधान खोजते हुए 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल नाईपुरा में बनवा रहे है जो तीव्र गति से बन रहा है और एक साल के बाद किसी को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण पर कार्य शुरू हो गया है। हाल ही में लोनी की जनता को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस, गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का तोहफा दिया गया है। बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए हमने अभी तक 200 करोड़ से अधिक खर्च कर 9 बिजली घरों का निर्माण किया है जिससे देहात के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली प्राप्त हो रही है।  बंथला फ्लाईओवर, लोनी तिराहे से भोपड़ा का 6 लाइन का रोड हो या फिर पिछले 7 साल से भी अधिक समय से रूके हुए पावी सहारनपुर मार्ग का दोहरीकरण हो या आपके लिए आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य। 

दशकों से हमारे माथे के कलंक पुस्ता रोड जिसमें दर्जनों लोगों ने अपने प्राण गंवाए कई घायल हुए लेकिन आपके आशीर्वाद से जब हमें मौका मिला तो आज हमारा पुस्ता रोड किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सहारनपुर के 8 किलोमीटर हिस्से के लिए हमने एनएचएआई और राज्य पीडब्ल्यूडी से लम्बी लड़ाई लड़ी है जल्द इस मार्ग  को एनएचएआई पुश्ता रोड से भी सुंदर और विश्वस्तरीय बनाएगी। मेट्रो के विस्तार के लिए हम लगातार लगे हुए है शिव विहार से मंडोला तक विस्तार के लिए लगातार यूपीएसआईडीसी से पत्राचार विधानसभा तक में बात रखी गई है। जल्द मेट्रो के विस्तार की खुशखबरी भी आप लोगों को मिलेगी जिससे क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे यहाँ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह सब प्रदेश सरकार की साफ नियत और सही विकास के कारण संभव हो पाया है।

इस दौरान चौधरी छिद्दा , अरुण पहलवान, बाबू ज्ञान चंद, रतिराम, मिंटू,आशु प्रधान, मोहित, पुनीत, विकास गुर्जर समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।
close