Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ने की करावल नगर में जनसभा 


मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ ने किया करावल नगर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा आम आदमी पार्टी को चुनाव जिताने में मदद कर रहा है अंडरवर्ल्ड
माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ने की करावल नगर में जनसभा

शनिवार को करावल नगर में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली चुनाव में करावल नगर और मुस्तफाबाद से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनससभा को संबोधित करते हुए भाजपा को भारी मतों से चुनाव जिताने की अपील करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों और केजरीवाल सरकार की नाकामियां गिनवाई।
माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ने की करावल नगर में जनसभा

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जनसभा में कहा दाऊद कर रहा है आम आदमी पार्टी की मदद


दिल्ली विधानसभा में मुस्तफाबाद और करावल नगर विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी के साथ करावल नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ और देशविरोधी तत्वों का साथ लेकर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन आज सभी देशभक्त एकजुट हो चुके है। पाकिस्तान के मंत्री केजरीवाल को चुनाव जिताने की अपील करते है इससे मेरी बात सिद्ध होती है जो गत दिनों देश के यशस्वी गृह मंत्री जी को पत्र लिखकर मैंने कहा था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम सिर्फ विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए आम आदमी पार्ट को चुनाव जिताने के लिए फंडिंग कर रहा है। अब यह जनता को निर्णय लेना है कि वो देश विरोधी ताकतों की मदद से चुनाव लड़ने वालों का साथ देगी या राष्ट्रभक्त देश की अखंडता, एकता और बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने वाली माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को |
close