विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया करोड़ों के विकास कार्य का गाँव के बुजुर्ग पंडित से करवाया उद्घाटन, कहा लोनी देहात के सभी गांव बनेंगे आदर्श
विधायक ने दिखाई सादगी गांव के बुजुर्ग से कटवाया उद्घाटन का फीता
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मंगलवार को करोड़ों रूपए की लागत से घिटोरा मार्ग एवं बाबा धुनीनाथ मार्ग जनता को समर्पित किया। विधायक ने करोड़ों के विकास कार्य में से गनौली गांव से घिटोरा मार्ग एवं बाबा धुनीनाथ मार्ग को सीसी रोड़ करवाकर जनता को समर्पित किया। इस दौरान विधायक ने गांव के बुजुर्ग पंडित परसा राम से सड़क के उद्घाटन का फीता कटवाकर सादगी का परिचय देते हुए कहा यह सड़कें जनता के लिए है और हम जनता से है इसलिए सड़क का उद्घाटन स्थानीय लोगों द्वारा करवाया गया है। लोनी देहात के सभी गावों को आदर्श गांव बनाने की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व हम सभी कार्य कर रहे है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यो पर खुशी जताते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर विधायक का स्वागत किया।
विधायक ने लोगों को बताई ढाई साल के विकास कार्यों की रिपोर्ट, कहा लोनी देहात के सभी गांव बनेंगे 'आदर्श गांव'
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विकास कार्यों को समर्पित करने के बाद कहा कि हमें आज से 2 साल पहले जब लोनी की जिम्मेदारी मिली थी तब हमने संकल्प लिया था कि हम विकास के मामलें में सबसे अंतिम छोर पर खड़ी लोनी को विकास की मुख्यधारा में लेकर आएंगे। लोनी देहात में सड़कें न के बराबर थी। लोगों ने देहात की ओर आना बंद कर दिया था। आज सड़कों के जाल बिछने के कारण लोग सरपट आवागमन कर रहे है। लोनी देहात के सिध्द धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। आज आप लोगों के आशीर्वाद का ही नतीजा है कि लोनी विधानसभा हजारों करोड़ों रूपये के विकास कार्यो का केंद्र बिंदु बन गया है। कई काम पूर्ण हो चुके है और कई निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित है जो समय से पूर्व ही करवा लिया जाएगा। आज लोनी की चर्चा पूरे प्रदेश भर में हो रही है क्योंकि हमने शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क और पानी हर क्षेत्र में पिछले दो सालों में वो कर दिखाया है जो आजतक किसी ने करने की कोशिश नहीं की, यह बात हम नहीं बल्कि प्रबुद्धजनों में चर्चा का विषय है। शिक्षा के क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं था हमने इसकी लड़ाई लड़ी और आज 2 डिग्री कॉलेज हमारे क्षेत्र में है, आईटीआई बनकर तैयार होने वाला है। आज स्कूलों के आधारभूत ढांचों में बदलाव आया है। हमारे बच्चे अब डेस्क पर बैठते है। चिकित्सा के क्षेत्र में समाधान खोजते हुए 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल नाईपुरा में बनवा रहे है जो तीव्र गति से बन रहा है और एक साल के बाद किसी को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण पर कार्य शुरू हो गया है। हाल ही में लोनी की जनता को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस, गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का तोहफा दिया गया है। बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए हमने अभी तक 200 करोड़ से अधिक खर्च कर 9 बिजली घरों का निर्माण किया है जिससे देहात के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली प्राप्त हो रही है। बंथला फ्लाईओवर, लोनी तिराहे से भोपड़ा का 6 लाइन का रोड हो या फिर पिछले 7 साल से भी अधिक समय से रूके हुए पावी सहारनपुर मार्ग का दोहरीकरण हो या आपके लिए आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य।
दशकों से हमारे माथे के कलंक पुस्ता रोड जिसमें दर्जनों लोगों ने अपने प्राण गंवाए कई घायल हुए लेकिन आपके आशीर्वाद से जब हमें मौका मिला तो आज हमारा पुस्ता रोड किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सहारनपुर के 8 किलोमीटर हिस्से के लिए हमने एनएचएआई और राज्य पीडब्ल्यूडी से लम्बी लड़ाई लड़ी है जल्द इस मार्ग को एनएचएआई पुश्ता रोड से भी सुंदर और विश्वस्तरीय बनाएगी। मेट्रो के विस्तार के लिए हम लगातार लगे हुए है शिव विहार से मंडोला तक विस्तार के लिए लगातार यूपीएसआईडीसी से पत्राचार विधानसभा तक में बात रखी गई है, माननीय सांसद जी भी प्रयत्नशील है। जल्द मेट्रो के विस्तार की खुशखबरी भी आप लोगों को मिलेगी जिससे क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे यहाँ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह सब प्रदेश सरकार की साफ नियत और सही विकास के कारण संभव हो पाया है।
भ्रष्ट अधिकारियों को फिर दी चेतावनी, कहा किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
आज लोनी में अधिकारी जनता की सुन रहें है क्योंकि हमने ऐसे दर्जनों अधिकारी जो भ्रष्टचार में संलिप्त थे उनको लोनी से बाहर का रास्ता दिखाया है, संस्पेंड करवाया है। ईमानदार अधिकारियों का हम स्वागत करते हैं लेकिन कोई बईमान अधिकारी लोनी को लूटना चाहेगा वो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे अधिकारी कितना भी ताकतवर हो। जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता के सेवक है उसके मालिक नहीं यहीं भावना सभी अधिकारियों में होनी चाहिए। विधायक ने कहा प्रदूषण के मोर्चे पर लड़ाई लड़ते हुए हमने वर्षों से संचालित अवैध हड्डी मिल, मांस, कट्टीघर एवं प्रदूषण की तमाम अवैध फैक्ट्रियों पर सील लगवाने का काम किया। मेरी लोनी की हवा को प्रदूषित करने वाले लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पंडित ललित शर्मा, वेद नागर, बाबा भीम, बाबा बुद्धराम, बाबा पेम्मी, बाबा मेनपाल, बाबा गुलजारी, मास्टर करतार, मास्टर भूले, मा. राघवेंद्र, मास्टर फिरे, मास्टर कंवर, रतिराम, राजेंद्र, गजराज, राजकुमार ठेकेदार, डाॅ. महेंद्र आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

