Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article


नोएडा SSP पर कार्यवाही और ग़ाज़ियाबाद के SSP बने उत्तराखंड के कलानिधि नैथानी

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा सरकारी गोपनीय पत्र सर्वजनिक करने पर एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण पर बड़ी कार्रवाई की है। जिसके चलते वैभव कृष्ण को सस्पेंड कर दिया गया है। और गाजियाबाद एसएसपी सुधीर सिंह को आगरा के पीएसी 15वीं वाहिनी भेजा गया गाजियाबाद के नए कप्तान कलानिधि नैथानी बनाए गए। जानकारी के अनुसार, पूर्व में एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण कथित अश्लील वीडियो के बाद विवादों में आए थे। जिसके बाद वैभव कृष्ण ने प्रेस वार्ता की थी जिसमें वैभव कृष्ण द्वारा प्रदेश के पांच आईपीएस पर ट्रांसफर पोस्टिंग के आरोप लगाए थे और सरकारी गोपनीय पत्र सर्वजनिक कर दिया गया था।बता दें कि एसएसपी वैभव कृष्ण का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे लेकर वैभव कृष्ण ने नोएडा के सेक्टर-20 थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ऐसा करने के पीछे उन्हें बदनाम करने की साजिश रचना है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा की गई कार्रवाई से परेशान कुछ सफेदपोश लोग ऐसी साजिश रच रहे हैं। उन्होंने लोगों से वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड न करने की हिदायत भी दी थी।

इसके अलावा गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर सिंह, रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा, सुल्तानपुर के एसपी हिमांशु कुमार समेत 14 आईपीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं। सुधीर कुमार की जगह अब कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद का नया एसएसपी बनाया गया है। कलानिधी नैथानी अभी तक लखनऊ के एसएसपी थे।

कलानिधि नैथानी -
कलानिधि नैथानी SSP Ghaziabad
ग़ाज़ियाबाद के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी बेहतर कानून व्यवस्था, जन सुनवाई की प्राथमिकता के साथ कार्यभार संभालेंगे। पांच जिलों में कप्तानी कर चुके 2010 बैच के आईपीएस नैथानी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक के साथ पुलिस प्रबंधन में एमबीए किया है।

नागरिकों को समस्या बताने के लिए किसी से सिफारिश नहीं करानी होगी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी कलानिधि नैथानी ने बताया कि उनकी मां देहरादून कॉलेज में प्रधानाचार्या और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हैं। पिता गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और पत्नी इलाहाबाद में आयकर विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर हैं। बड़े भाई सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल हैं।

नैथानी ने पौड़ी गढ़वाल से हाईस्कूल और मथुरा में आर्मी स्कूल से इंटरमीडिएट के बाद पंतनगर से बीटेक किया। हैदराबाद के उस्मानिया विवि के पुलिस प्रबंधन में एमबीए के बाद भामा एटॉमिक अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी, भारत सरकार के सी डॉट सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स में पांच साल बंगलूरू और दिल्ली में अनुसंधान अभियंता रहे।
close