Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

आम आदमी पार्टी का आरोप दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार।


किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। आप का आरोप है कि यह सब गृह मंत्रालय के इशारे पर किया गया है।

आम आदमी पार्टी का आरोप दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार।
CM केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली पुलिस की बैरिकेटिंग
और सफाई कराते निगम के नेेता 

यह भी पढ़े:-केजरीवाल पहुंचे किसानों के बीच सिंघु बॉर्डर, कहा- केंद्र ने हम पर बनाया स्टेडियम को जेल बनाने का दबाव

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया है। सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद कल से नजरबंद जैसे हालात बना दिए गए हैं। 

आम आदमी पार्टी का आरोप दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभी बैठकें रद्द हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठा दिया है और इसका बहाना बना कर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। जिससे ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं। आप का कहना है कि आज भारत बंद के चलते गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने ये काम किया है। पुलिस ने दी सफाई, सीएम को नहीं किया नजरबंद।


उत्तरी दिल्ली के डीसीपी अंटो अल्फोंस ने आप के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के घर के बाहर तैनात पुलिस और बैरिकेडिंग सामान्य रूप से होने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत किया गया है ताकि आम आदमी पार्टी और अन्य पार्टियों में कोई झड़प न हो। मुख्यमंत्री को घर में नजरबंद नहीं किया गया है।

close