Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों का गाजियाबाद जिला प्रशासन ने लिया जायजा

यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों का गाजियाबाद जिला प्रशासन ने लिया जायजा


आज सोमवार 11 जनवरी 2021 को गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से एसीएम विनय कुमार एवं डीटीओ डॉक्टर जे.पी. श्रीवास्तव ने यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में कोविड-19 टीकाकरण हेतु प्रशासन की ओर से स्वीकृत किए गए पांच टीकाकरण बूथों के प्रबंधन एवं तैयारियों का निरीक्षण किया।


यह भी पढ़े:-लोनी की बेटी बनी जज

इस निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के डायरेक्टर क्लिनिकल सर्विसेज डॉक्टर राहुल शुक्ला एवं हेल्थ चेकअप एवं वैक्सीनेशन विभाग की प्रमुख डॉक्टर रूबी बंसल ने अधिकारियों को कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया।

यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों का गाजियाबाद जिला प्रशासन ने लिया जायजा


डॉ राहुल शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में आ रहे नियमित मरीजों को कोई असुविधा ना हो ऐसे किसके लिए कोविड-19 टीकाकरण हेतु हॉस्पिटल की एक अलग बिल्डिंग को प्रयोग में लाया जा रहा है जिसका एंट्रेंस एवं एग्जिट दोनों ही अस्पताल की मेन बिल्डिंग से अलग है। इस बिल्डिंग में कोविड-19 टीकाकरण  हेतु रजिस्ट्रेशन केंद्र, प्रतीक्षा कक्ष, टीकाकरण बूथ, ऑब्जरवेशन बेड एवं आईसीयू की भी व्यवस्था की गई है।


इस दौरान गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की डॉ मिनी एवं  कोविड-19 टीकाकरण टीम एवं अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मौजूद थे। श्री विनय कुमार ने अस्पताल की ओर से की गई तैयारियों को संतुष्टि पूर्ण बताया एवं अस्पताल के प्रबंधन को इस हेतु धन्यवाद भी किया।

close