Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा ने लहराया परचम,  aap ने की गढ़ में सेंध


हाल ही में हुए गुजरात की 6 नगर निगमों की कुल 575 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। नतीजों के मुताबिक़ बीजेपी बहुमत से हर नगर निगम में सत्ता में आ रही है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर में नगर निगम के चुनाव हुए थे। 2022 गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले इस चुनाव को सेमीफाइनल बताया जा रहा था।


खबर लिखने तक कुल 575 सीटों में से बीजेपी 451 सीटों पर जीतकर आगे चल रही है। कांग्रेस अब तक 44 सीट जीत सकी है। पहली बार गुजरात नगर निगम चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी और AIMIM ने भी कई सीटों पर जीत दर्ज़ की है। AAP 27 और AIMIM 7 सीट जीत चुकी है. सारे नतीज़ों का इंतजार अभी भी है।


प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव को लेकर लगातार कई ट्वीट किए। उन्होंने गुजरात के लोगों का शुक्रिया किया। कहा कि चुनाव के नतीज़े राज्य में स्पष्ट रूप से लोगों में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास दिखाते हैं। बीजेपी पर फिर से भरोसा करने के लिए जनता का आभारी हूँ। पीएम मोदी ने बीजेपी गुजरात के सभी कार्यकर्ताओं की तारीफ़ की। इस जीत को बहुत खास बताया।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर ट्वीट कर कहा कि नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई।


पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिल्ली की तरह की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोट में सेंधमारी की है। सूरत की 120 सीटों में से बीजेपी ने 93 और आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीती हैं। सूरत में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका है। 27 सीटें जीतकर पार्टी उत्साहित दिख रही है। शानदार जीत के बाद अब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को सूरत में रोड शो करेंगे और इसके जरिए गुजरात के लोगों का धन्यवाद करेंगे।

close