Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

 

DLF अंकुर विहार A ब्लॉक में RWA ने चलाया अंधकार मुक्त और स्वच्छ A ब्लॉक अभियान।

जनपद में लोनी क्षेत्र स्थित DLF अंकुर विहार A ब्लॉक में RWA ने अंधकार मुक्त और स्वच्छ A ब्लॉक अभियान चलाया। रविवार को RWA ने अपने पदाधिकारियों, बिल्डर्स, क्षेत्रीय निवासियों और प्रशासन के सहयोग से A ब्लॉक में LED स्ट्रीट लाइट को लगवाया। साथ ही सभी नालियों को स्वच्छ करवाया।


जनपद में लोनी क्षेत्र स्थित DLF अंकुर विहार A ब्लॉक में RWA अपने ब्लॉक में लगातार अपने पदाधिकारियों, क्षेत्रीय निवासियों, बिल्डरों और प्रशासन की मदद से विकास का कार्य करवा रही है। फोटोबाजी वाली राजनीति को छोड़कर जमीनी स्तर पर जनता के लिए कार्य कर रहे है।

DLF अंकुर विहार A ब्लॉक में RWA ने चलाया अंधकार मुक्त और स्वच्छ A ब्लॉक अभियान।

यह भी पढ़े:-RWA पदाधिकारियों ने विधायक लोनी को समस्याओं से अवगत करवाया

नवीन कुमार अध्यक्ष RWA ने बताया कि उनकी संस्था सदैव जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। यह सभी कार्य RWA ने अपने स्तर पर A ब्लॉक में अंधकार मुक्त और स्वच्छ A ब्लॉक अभियान चला कर किया। यह सभी कार्य अपने पदाधिकारियों की मदद से, कुछ बिल्डर्स की मदद से और स्थानीय निवासियो के सहयोग से करवाया गया।


उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के सहयोग से कार्य करवाया जाता है। जिसके लिए RWA अधिशासी अधिकारी का धन्यवाद करते है।


वही उन्होंने बताया कि बाकी समस्या के लिए RWA को हमेशा लोनी के यशस्वी विधायक नंद किशोर का सहयोग मिलता है। आज पूरे वार्ड 28 में A ब्लॉक विकास के दौड़ में सबसे आगे है।


इस दौरान RWA के पदाधिकारी प्रवीन कुमार, रमन, छाया, प्रवीन बंसल, अमल, सचिन, विशाल, अशोक शर्मा, अशोक, आशीष, राधेश्याम, मोहन, मुकेश, अनिल मिश्रा, बुवन जोशी, अनीश, अतुल, तरून गर्ग मौजूद रहे।


close