Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुँचे, किया विकास कार्य का उद्घाटन


उपाध्याय समाज के होली मिलन समारोह में पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, लाखों के विकास कार्य का किया उद्घाटन, कहा लोनी के विकास में सामाजिक संगठनों का है अहम योगदान


भारतीय उपाध्याय समाज दिल्ली-एनसीआर द्वारा शनिवार को लोनी नगरपालिका के वार्ड नम्बर 14 स्थित गंगा एन्क्लेव स्थित उपाध्याय धर्मशाला में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी के साथ तिलक होली खेलकर बधाई दी। संगठन अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा विधायक को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लाखों रुपये की लागत से उपाध्याय धर्मशाला से नहर तक निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण के विकास कार्य का भी उद्घाटन किया।


लोनी के विकास में सामाजिक संगठनों का है अहम योगदान-नंदकिशोर गुर्जर:

लोनी में उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुँचे, किया विकास कार्य का उद्घाटन


उपाध्याय समाज के होली मिलन समारोह के दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उपस्थित सभी लोगों को गुलाल लगाकर सुख-समृध्दि की कामना की और विधिवत तरीके से स्थानीय बुजुर्ग द्वारा लाखों के विकास कार्य का भी वार्ड नम्बर 14 के गंगा विहार में उद्घाटन किया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागती दौड़ती ज़िन्दगी में होली का सामाजिक महत्‍व सबसे महत्वपूर्ण है क्‍योंकि लाल रंग प्‍यार और सौहार्द का प्रतीक होता है। इसलिए यह आपसी प्रेम और स्‍नेह के भाव को मजबूत करता हैं और यह कार्य विभिन्न समाज के लोगों के बिना संगठित हुए संभव नहीं है। लोनी में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था में लोनी शून्य की यात्रा से विकास की यात्रा पर अग्रसित है। इस विकास यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठन, आरडब्ल्यूए एवं धार्मिक संगठनों का अहम योगदान है। लोनी में हजारों करोड़ रुपये के ऐतिहासिक कार्य हुए है। आप सभी के सहयोग से इस यात्रा को स्वर्णिम दौर में ले जाने के लिए हम संकल्पबद्ध है।

लोनी में उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुँचे, किया विकास कार्य का उद्घाटन


परमहंस विहार में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत विधायक ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के लिए विभाग को दिए निर्देश।

लोनी में उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुँचे, किया विकास कार्य का उद्घाटन


विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने वार्ड नम्बर-9 संगम विहार मण्डल महामंत्री देवेंद्र भंडारी के यहां चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत वार्ड में विकास कार्यों का निरीक्षण कर बिजली से जुड़ी समस्याओं व अन्य के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किये। 


इस दौरान भाजपा नेता पं ललित शर्मा, ओमपाल गौड़, तेजपाल उपाध्याय, तेजपाल  मास्टर, विनोद उपाध्याय, सुरेश राठी, यशपाल शर्मा, मास्टर चंद्रपाल, रूबल गौड़, जितेंद्र कश्यप, एडवोकेट सतवीर राठी, आरडी उपाध्याय समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय उपस्थित रहें।



close