Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

लोनी कि भाजपा से नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने शुक्रवार को क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। सर्वप्रथम स्वच्छ भारत अभियान के तहत डस्टबिन वितरण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष के लोनी आगमन पर पुस्ता चौकी के पास स्वागत किया उसके तत्पश्चात लोनी के वार्ड नंबर 9 में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लिया और हकीकतपुर खुदाबास के विद्यालय में जाकर प्रधानाचार्या को सम्मानित किया।


"स्वच्छ भारत अभियान" को आगे बढाते हुये डस्टबिन वितरित किये और आसपास सफाई रखने को किया जागरूक।

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।


लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने लोनी रामलीला मैदान मे नगरपालिका की तरफ से " स्वच्छ भारत अभियान " को आगे बढाते हुये डस्टबिन वितरित किये जिसकों नगरपालिका अध्यक्ष ने अपने हाथों से महिलाओं को दिये तथा उनको साफ-सफाई को लेकर प्रेरित किया तथा सभी अपने आसपास सफाई रखे इसको लेकर जागरूक किया ।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष के लोनी आगमन पर पुस्ता चौकी के पास किया स्वागत।

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का पुस्ता चौकी पर अपने सैकड़ों समर्थकों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बुके देकर व पुष्प वर्षा करते हुये भव्य स्वागत किया । 


लोनी की नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का फूल माला पहना ढोल नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत।

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।


वार्ड नं 9 मे सभासद भारती शर्मा व पूर्व सभासद नितिन शर्मा ने भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमे लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता मुख्य अतिथि के रूप में पँहुची  कार्यक्रम के आयोजकों दूारा रंजीता धामा का ढोल नगाड़ों के साथ फूल-माला पहनाकर व शोल ओढाकर भव्य स्वागत किया । 

रंजीता धामा ने सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित सभी वार्ड वासियों को संबोधित करते हुये कहा होली बेहद ही प्यार व मिलन का त्यौहार है जिसकों विभिन्न रंगों के साथ खेला जाता है तथा इस दिन सभी लोग अपने परिवार जनों व दोस्तों के साथ रंग अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं तथा अपने बीच के मन-मुटाव को दूर करते हैं । 

हम सभी को मिल-जुलकर बिना किसी से भेद-भाव के हमारे सभी त्यौहारों का आनन्द लेना चाहिए तथा समाज के सभी वर्गों व समाज के हर अंग को साथ लेकर मनाना चाहिए जिससे कि समाज के बीच प्यार व अपनापन व परस्पर सहयोग की भावना बनी रहे । 


इंटरनेशनल वूमन अचीवर अवार्ड 2021 को लेकर हकीकतपुर खुदाबास विद्यालय की प्रधानाचार्या को शॉल ओढ़ा कर किया सम्मानित।

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।


हकीकतपुर खुदाबास मे विधालय की प्रिसिंपल ममता शर्मा को लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने शिक्षा के क्षेत्र मे किये गये कार्यों को लेकर सम्मानित किया ।


विधालय की प्रधानाचार्या ममता शर्मा को बीते दिनों सुपर वूमन पावर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया था उसके उपरांत 2021 मे इंटरनेशनल वूमन अचीवर अवार्ड 2021 को लेकर भी उनको सम्मानित किया गया है जो हमारे क्षेत्र के लिये बेहद ही गौरव का विषय है इसलिये लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने स्वयं उनके विधालय पँहुचकर शोल औढाकर उनका स्वागत किया तथा बच्चों की शिक्षा को लेकर लंबी मंत्रणा की । 


इस अवसर पर सभासद सतपाल शर्मा, बबलू शर्मा, सतीश जैन,अमित तोमर, मुकेश पाल, देवेन्द्र पाल, कमल शर्मा,राहुल बैसोया, मनीष ठाकुर, पुजारी जी, प्रेम प्रकाश दुबे ,मीनाक्षी पाल, सभासद निशा सिंह, भारती शर्मा, नीरज शर्मा, संगीता ठाकुर, ममता शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या मे सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

close