48 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार (SI हरिमोहन दीक्षित)
गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध व अपराधियों की धड़पकड़ हेतु जिले में जगह जगह अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेशो को मानते हुए थाना ट्रोनिका सिटी के पुस्ता चौकी प्रभारी हरिमोहन दीक्षित ने दिनांक 10/03/2021 को कॉन्स्टेबल नवनीत, व कॉन्स्टेबल शगुन मलिक के साथ मुखबीर की सूचना पर मोमिन पुत्र मो0 कपूरा निवासी रामपार्क एफ ब्लाक थाना ट्रोनिका सिटी को 48 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुस्ता चौकी प्रभारी हरिमोहन दीक्षित ने बताया की अभियुक्त मोमिन से जब पूछताछ की गयी तो उसने बताया की वो हरियाणा प्रदेश से अवैध शराब की तस्करी करके यहाँ लाता है और यहाँ महंगे दामों पर बेचकर अपना घर चलाता है, जिससे मेरी अच्छी कमाई हो जाती है अभियुक्त मोमिन को अ0स0124/21धारा 60/63 के तहत जेल भेज दिया गया है।
पत्रकार साजिद खान


