Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में कुछ प्रत्याशी शराब, दूध, जलेबी, मावा बांट कर खरीद रहे वोट। 

लोनी में कुछ प्रत्याशी शराब, दूध, जलेबी, मावा बांट कर खरीद रहे वोट


24x7 गाजियाबाद न्यूज़

लोनी में वार्ड नं 13 से जिला पंचायती प्रत्याशी पवन मावी लोनी के गाँव बंथला प्रधान प्रत्याशी संदीप वोटरों को शराब, दूध, जलेबी, मावा जैसी, आदि सामग्री देकर खरीदने का तरीका अपना रहे है। कोतवाली पुलिस ने गाँव बंथला प्रधान प्रत्याशी संदीप, जिला पंचायती पवन मावी ,अजय शर्मा, विकाश धामा, आदि लोगो पर आचार सहिता उलंघन करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।


लोनी पुलिस को शुक्रवार वायरल वीडियो द्वारा जानकारी मिली थी जिला पंचायत प्रत्याशी पवन मावी एवं ग्राम प्रधान बंथला पद के लिए प्रत्याशी संदीप के समर्थन में कुछ लोगों द्वारा ग्राम बंथला में शराब बांट रहे है। वहीं शनिवार को लोनी पुलिस को सूचना मिली की जिला पंचायत प्रत्याशी पवन मावी एवं ग्राम प्रधान बंथला पद के लिए प्रत्याशी संदीप के समर्थन में कुछ लोगों द्वारा ग्राम बंथला में दूध जलेबी व मावा का वितरण किया जा रहा है। इस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त प्रत्याशियों के समर्थन में मावा, दूध और जलेबी बांटने वाले 7 लोगों को हिरासत में लिया गया।


कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात एक वीडियो वायरल हुआ था जिस वीडियो में वोटरों को लुभाने के संदर्भ में शराब बांटी जा रही थी एवं शनिवार को वोटरों को लुभाने के लिए दूध और जलेबी का वितरण किया जा रहा था जिस सम्बन्ध में थाना लोनी में 2 मुकदमा दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से मावा 120 किलो दूध 156 किलो जलेबी 35 किलो व एक इकोवैन तथा एक ऑटो रिक्शा कब्जा पुलिस लिया गया है।


उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में इस प्रकार वोटरों को लुभाने के लिए किसी भी वस्तु का वितरण करते पाया जाएगा तत्काल मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

close