Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक

24x7 गाजियाबाद न्यूज़-प्रमोद गर्ग

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रिस्तल में हुई भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, प्रभारी सतेंद्र शिशोदिया समेत भाजपा पदाधिकारी रहें मौजूद, कहा भाजपा के विकास कार्यों के बलबूते विजयी होंगे भाजपा प्रत्याशी


शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम रिस्तल वार्ड नम्बर 12 में भाजपा की चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जनपद प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, जिला पंचायत संयोजक अरविन्द भारतीय, महामंत्री अनूप बैंसला, मण्डल अध्यक्ष अशोक त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी, अनिल कसाना प्रमुख, ऋषिपाल समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक

यह भी पढ़ें:- पवन मावी पर हुई दो fir दर्ज

इस दौरान बैठक में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए रणनीतिक योजना बनाई गई। भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं और देहात क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को डोर टू डोर प्रचार के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक नंदकिशोर गुर्जर और प्रभारी सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि भाजपा द्वारा लोनी क्षेत्र में किये गए सर्वांगीण विकास के बलबूते तीनों वार्ड में भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे।

close