Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

Loni में पुलिस पर पथराव, CO की गाड़ी का शीशा तोड़ा


देखिए वीडियो 👆

24x7 गाजियाबाद न्यूज़ नरेंद्र बंसल

जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी इलाके की कॉलोनी के लोगों ने रविवार को पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में सीओ लोनी की गाड़ी के शीशे टूट गए। दरअसल, लोनी कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में बीते दिनों एक बच्चा चोरी हो गया था। कॉलोनी के लोगों ने 3 महिलाओं को बच्चा चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।


यह भी पढ़े:- जिस थाने में एसएचओ रहे, उसी से जाएंगे जेल

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिलाओं को पूछताछ के लिए साथ ले जाने की कोशिश की तो लोगों ने महिलाओं को ले जाने से मना कर दिया। चोरी हुए बच्चे की मांग करने लगे। जब पुलिस ने महिलाओं को ले जाने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे सीओ लोनी की गाड़ी का शीशा टूट गया और कुछ पुलिसकर्मियों और घटना की कवरेज कर रहे पत्रकार को भी चोटें आई हैं। पुलिस पथराव करने वाले लोगों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

close