Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

बेदाग रूप से हुई सेवानिवृत्ति, राज्य सड़क परिवहन निगम में थी कार्यरत श्रीमती कुसुम लता

बेदाग रूप से हुई सेवानिवृत्ति, राज्य सड़क परिवहन निगम में थी कार्यरत श्रीमती कुसुम लता


24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लाजपत नगर व्यापार संगठन के महामंत्री मोहित शर्मा की माताजी का हुआ रिटायरमेंट उनकी माता जी जनपद बागपत के बडौत स्थित राज्य सड़क परिवहन निगम बडौत डिपो में कार्यरत थी।

श्रीमती कुसुम लता के रिटायरमेंट पर उनके अधिकारियों ने उनके सम्मान मे विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यों को याद करते हुए बेदाग रुप से सेवानिवृति होने पर इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्ररेणास्रोत बताया।

बेदाग रूप से हुई सेवानिवृत्ति, राज्य सड़क परिवहन निगम में थी कार्यरत श्रीमती कुसुम लता

वैश्विक कोरोना महामारी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बडौत डिपो स्थित उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम रोडवेज बस डिपो में श्रीमती कुसुम लता लगभग 23 वर्षों से कार्य कर रही थी जिनका सोमवार को रिटायरमेंट हो गया। रिटायरमेंट के दौरान कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए डिपो में उसके सम्मान में विदाई सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें उपस्थित डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन अग्रवाल की अध्यक्षता में रिटायरमेंट हुई श्रीमती कुसुम लता का सम्मान करते हुवे उनको फूलमाला, बुके व अन्य उपहार देकर उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए विदाई की गई। वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने कुसुमलता की कार्य की प्रशंसा कि और उनके उज्जवल भविष्य की प्रभु से कामना की।
बेदाग रूप से हुई सेवानिवृत्ति, राज्य सड़क परिवहन निगम में थी कार्यरत श्रीमती कुसुम लता


मोहित शर्मा ने हमे बताया की उनके पिता राज्य सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर थे लगभग 25 वर्ष पहले उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था। पिता के स्वर्गवास होने के पश्चात घर की सभी जिम्मेदारी उनकी माता के ऊपर आ गई थी, उनकी माता ने हिम्मत का परिचय देते हुए सड़क परिवहन निगम में मेरे पिता के स्वर्गवास के बाद नौकरी करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा। उनकी काफी मेहनत से उनको यह नौकरी सन 1998 में हासिल हो गई। नौकरी हासिल होने के बाद उनके परिवार का पालन-पोषण सब उनकी माता जी ने बखूबी किया।

मोहित बताते है कि माता जी ने अपने जीवन मे बहुत संघर्ष किया है कभी हार नही मानी हमें पाल पोस कर आज बुलंदियों पर पहुंचाने वाली हमारी मां ही है। 

मोहित शर्मा बताते हैं कि हमारी माता जी के जीवन में खुद सुख शांति न होने  के बाद भी उन्होंने अपने बच्चों के लिए हर वह खुशी दी जिसके वह हकदार भी नहीं थे।

उन्होंने बताया कि आज वो इस मुकाम पर सिर्फ अपनी मां के आशीर्वाद से है। 

विदाई समारोह में मोजूद महेश गुप्ता, फ़रियाज मिया,पुष्पा शर्मा, नरेंद्र मान, राजकुमार, रोहित शर्मा, महक सिंह शर्मा,विशाल शर्मा, सुभाष यादव, विपिन, माया देवी, आदि उपस्थित रहे।
close