Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

Loni के व्यापारियों ने 4 घंटे दुकान खोलने की मांग की


Loni के व्यापारियों ने 4 घंटे दुकान खोलने की मांग की

24x7 ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन SDM को सौंपा। सौपे हुए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से खुदरा व्यापारियों के परिवार के पालन-पोषण के लिए दुकानों को 4 घंटे खोले जाने की मांग की है। 

भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ढाका व अन्य पदाधिकारियों के साथ बुधवार दोपहर में SDM शुभांगी शुक्ला के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने SDM को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि दुकान बंद होने से व्यापारियों के समक्ष कई समस्याएं प्रकट हो गई है। 
उन्होंने मुख्यमंत्री से खुदरा व्यापारियों के परिवार के भरण-पोषण के लिए प्रतिदिन 4 घंटे तक दुकान खोलने की मांग की। साथ ही ऑनलाइन व्यापार को बंद कराने की मांग की इसके साथ ही पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को श्री राम दरबार भेट किया।

SDM ने पदाधिकारियों को ज्ञापन जाने का आश्वासन दिया है।

close