जर्जर मकान गिरने से बच्ची की मौत | बरसात में खाली पड़े मकान में खेल रहे थे बच्चे।
![]() |
| फोटो आयशा सौजन्य से परिजन |
24x7 Ghaziabad News
जनपद के पसौंडा गांव में बृहस्पतिवार शाम बारिश में एक जर्जर मकान ढह गया। मलबे में दो बच्चे दब गए। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा घायल है। चींख-पुकार सुनकर लोगों ने मलबे से दोनों को बाहर निकाला।
थाना टीला मोड़ क्षेत्र के पसौंडा गांव में रविदास मंदिर के पास मेहरबान नामक व्यक्ति का मकान है। यह काफी समय से जर्जर अवस्था में था। इस वजह से मकान खाली पड़ा रहता है, जबकि मेहरबान अपने परिवार सहित शरीफ के मकान में किराए पर रहता है।
यह भी पढ़े:- लोनी विधायक प्रतिनिधि पर लगाए आरोप
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे दो बच्चे जर्जर पड़े मकान के भीतर खेल रहे थे। अचानक पूरा मकान भरभराकर ढह गया। इस हादसे में दोनों बच्चे दब गए। मौके पर चींख-पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए। वह घटनास्थल पर दौड़े। तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला। तब तक आयशा साढे चार वर्ष पुत्री बाबर की मौत हो चुकी थी, जबकि साथ खेल रहा दूसरा बच्चा घायल हो गया। उसे नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

