विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया 'आरोग्य मेला' का उद्घाटन, कहा लोगों के घरों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ ने नौगढ़ से 'मुख्यमंत्री आरोग्य योजना' का शुभारंभ किया। वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चिरोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य योजना का शुभारंभ करते हुए बताया कि दुनिया के अंदर सबसे बड़ी सामूहिक स्वास्थ्य की योजना 'मुख्यमंत्री आरोग्य योजना' आज उत्तर प्रदेश के 4200 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हम एक साथ प्रारंभ की गई है जो प्रदेश सरकार द्वारा जनता को आरोग्यता की गारंटी देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
विधायक ने बच्चों को पिलाई स्वास्थ्यवर्द्धक दवाई, मेला में उपस्थित लोगों को बताया समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचेगी आरोग्य योजना
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बच्चों को इंद्रधनुष योजना के तहत स्वास्थ्य वर्धक दवाई पिलाने के उपरांत उपस्थित लोगों को योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आरोग्य योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है जो एक साथ हजारों केंद्र से शुरू की गई है जिसके तहत प्रत्येक रविवार 10 बजे से 2 बजे तक समस्त ग्रामीण एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगाकर उपचार किया जाएगा। इस दौरान ओपीडी सेवाएं, टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी तथा पत्र लाभार्थियो को गोल्डन कार्य वितरण एवं गर्भावस्था परामर्श, निमोनिया के रोकथाम से संबंधित सभी प्रकार के उपचार प्रदान किया जाएगा। 'आरोग्य मेला' ' का उद्देश्य सभी के लिए स्वास्थ्य उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि स्वस्थ मनुष्य से स्वस्थ समाज की संरचना होती है और स्वस्थ समाज ही 'स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत' के निर्माण को गति देगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का प्रयास है कि लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक बनें । निरोगी समाज, रामराज का प्रतीक है। आरोग्य मेलों के माध्यम से प्रदेश सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस, विशेष कर गरीबों, शोषितों औऱ वंचितों के दरवाजे तक पहुंचाया जाए। आयुष्मान भारत योजना सफलता के बाद मुख्यमंत्री जी की एक और नई पहल से अब किसी गरीब को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदेश की जनता को उनके घर के द्वार पर मिलें। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए इस योजना को प्रारंभ किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधिकारी राजेश तेवतिया, डॉक्टर प्रीति बैसोया समेत डॉक्टरों का पूरा दल उपस्थित रहा।
