किसान सत्याग्रह आंदोलन मंडोला गाजियाबाद
आज दिनांक 02-02-2020 को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना से प्रभावित मंडोला समेत 6 गांव के किसानों का धरना जारी रहा वर्तमान में धरने का नेतृत्व जदयू महासचिव एवं पूर्व सांसद के०सी० त्यागी कर रहे हैं आज धरने पर के०सी०त्यागी जी द्वारा अपने प्रतिनिधि मंडल को भेजा गया प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जदयू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्यागी , युवा जदयू के प्रदेश महासचिव इमरान इलाही,जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी,महेंद्र त्यागी आदि पहुंचे ।
जिन्होंने 5/2/2020 को के०सी०त्यागी जी के आने की जानकारी दी व सत्याग्रही किसानों को आश्वस्त किया कि त्यागी जी किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए वचनबद्ध हैं ।
गौरतलब है कि मंडोला,नानू,पंचलोक, अग रोला ,नवादा, मिलक बामला आदि गांव के किसान अपनी अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर 2/12/2016 से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । तीन वर्षो से धरने का नेतृत्व किसान नेता मनवीर तेवतिया ( भट्टा पारसौल) द्वारा किया गया था अब के०सी० त्यागी के हाथ में धरने की बागडोर आने के बाद पीड़ित किसानों में भी जोश आ गया है
आंदोलन के क्रम को आगे बढ़ाते हुए के०सी०त्यागी जी ने भी कमर कस ली है त्यागी जी ने दिनांक 5/2/2020 को किसानों के साथ धरने पर आकर बैठने का निर्णय लेकर किसान आंदोलन मंडोला को एक बार फिर से चर्चा का विषय बना दिया है पीड़ित किसान भी अलग अलग कई टोलियां बनाकर आसपास के गांव में घर घर जाकर तीन वर्षों से चल रहे किसान आंदोलन का साथ देने व 5 तारीख को भारी संख्या में पहुंचकर धरने को परिणाम तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं।
जनसंपर्क में किसानों को भारी समर्थन मिल रहा है ।
आज नानू,नोरस पुर,मीरपुर,अल्लीपुर , सुभानपुर ,पचायरा आदि गांव में धरना रत किसानों ने जनसंपर्क किया और समर्थन जुटाया । धरने पर भी सैकड़ों महिला व पुरुष उपस्थित रहे ।
