Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

अपील


आदरणीय सम्माननीय देशवासियों ।।

 देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है हालात बहुत नाज़ुक औऱ गंभीर है थोड़ी सी असावधानी /चूक हमे भयँकर महामारी के आग़ोश में भेजने के लिए काफ़ी है !!

सैकड़ो/हज़ारों/संस्थाओं ने एन-जी-ओ ने कंपनियों ने ख़ुद सैकड़ो/लाखों दानदाताओं ने आगे बढ़कर इस मुश्किल वक़्त में केंद्र सरकार राज्य सरकारोँ की पैसे से नगद सहायता/सहयोग मदद के अलावा धन/बल/राशन/मेडिसीन/ट्रांसपोर्ट/सुरक्षा/सेनिटाइजर/मास्क/खाने-पीने की सामग्रीया/इत्यादि जरूरत की वस्तुओं से करी है बधाई के पात्र है जितना भी आभार व्यक्त करें वो कम होगा !!

 ये बातें भी ठीक है लाखो लोग मध्यमवर्गीय निम्न हल्की श्रेणियों से है वो लोग मुसीबत में है भूखें-प्यासे है खाने-पीने-दवा-राशन-किराए-के मोहताज है !!

  ऎसे समय मे राज्य सरकारें सुनिश्चित करे की सरकारी सहायता से जो खाना उन्हें दिया जा रहा है वो किस श्रेणी का है क्या वो खाने-पीने लायक़ भी है क्या नहीँ !!

  हमने कह तो बहुत बढ़-चढ़ कर दिया लेक़िन ज़मीनी वास्तविकता कुछ औऱ बयान करती है !!

 कई जगहों पर राज्य सरकारों द्वारा ख़राब खाना बहुत ही घटिया श्रेणियों का खाना दिया जा रहा है जो इन बेबस लोगो के साथ भद्दे मज़ाक उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ के अलावा कुछ नही !!

 इंसान को इंसान जैसा खाना ख़िलाओ अगर खिला सकते हो तो फ़्री फण्ड का प्रचार प्रसार मत करो ये बेजुबान जानवर नही है की जैसा मर्जी खाना इनके आगे फेक दोगे ग़रीब/स्वाभिमानी/मुसीबतकस/हालातों/से झुझते हुए लोग है !!

 बसों के किराया नही लेंगे डबल-डबल किराये लिए गए डेली खाना खिलाएंगे खाने के स्तर/क्वालिटी को गिरा दिया बिल्कुल कोई सरकारी रिकॉर्ड है की किस कॉलोनी में कितने किरायेदार रहते है कौन ग़रीबी रेखा में है किसकी तुरंत सहायता की जानी चाहिए किसके घर मे आटा-चावल-राशन नही है कुछ है राज्य सरकारों के हाथ मे रिकॉर्ड कुछ नही !!

 फ़िर भी देशवासियों ने सरकार के आदेशों को सिरमाथे से लगा रखा है क़ानून का बिल्कुल पालन कर रहे है करेंगे कुछ शरारती तत्त्व हर जगहों पर होते है जो समझते नही या समझना नही चाहते उनको क़ानून अपने आप सज़ा देगा उनकी गलतियों/नासमझियां की आदेशों को ना मानने की !!

 सभी राज्य सरकारें कैमरे की जगह ज़मीनी सुविधाओं पर ध्यान दे कुछ सेवाओँ को बिना कैमरे के भी कर देना चाहिए देशवासियों को सम्मान से जिम्मेदारी से उनके अधिकार दे जिसके वो हक़दार है तुम शासक हो वो जनता है आपकी जवाबदेही है आप जवाबदेही निभा रहे हो उसके लिए आप बधाई के पात्र है उसको जिम्मेदारी से निभाए !!
close