Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

साहिबाबाद गाजियाबाद क्षेत्र के वार्ड 37 शालीमार गार्डन मेन में पार्षद सरदार सिंह भाटी जी ने नॉएडा विधायक आदरणीय पंकज सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हवन यज्ञ करवाया ।



पार्षद के दिशानिर्देशन में कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप के निवारण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राचीन श्री राम मंदिर मे हवन पूजन कर प्रभु से जल्द से जल्द पुरे विश्व एवं मानवजाति को इस वैश्विक महामारी से मुक्त कर स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की, पार्षद श्री सरदार सिंह भाटी ने बताया की अभी कुछ दिनों पहले श्री पंकज सिंह( नोएडा विधायक एवं भाजपा उपाध्यक्ष उत्तरप्रदेश) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी, जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी, श्री पंकज सिंह जी ने लॉकडाउन के समय जिस सेवाभाव से समाजहित में अपना योगदान दिया वो सर्वव्यापी है, मैं आज के सम्पन हुए इस हवन पूजन से उत्पन्न पुण्यार्थ से सभी देवी देवताओं से विनती करता हूं की सभी स्वस्थ्य एवं कुशल मंगल रहें एवं हमारे प्रिय नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो एवं  पुनः समाज के मध्य क्षेत्र के सर्वागिण विकास के लिए नेतृत्व करें|  प. रामकिशोर शास्त्री जी ने विधिवत रीति रीवाज़ से हवन पूर्ण करवाया|



इस मोके पर रवि भाटी (TAC सदस्य गाजी.संचार मंत्रालय भारत सरकार), कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, सुदीप शर्मा,मुकेश यादव, दीपक ठाकुर, युवा प्रयास संघठन राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम् चौधरी,सयोजक साहिल ठाकुर,मुन्ना सिंह  सोमनाथ चौहान, नन्दलाल शर्मा, अवदेश शर्मा, राहुल शाह ,सतीश पाल  ,शुभम् ,विक्की ,अमितदक्ष ,हिमांशु ,गोविंदा ,कृष्णा,  ऋषिकेश सभी कार्यकर्ताओ ने यज्ञ मे आहुति दी यज्ञ विधिवत तरीके से पंडित राम किशोर शास्त्री व्यास जी महाराज ने सम्पन कराया

close