रविवार को जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप द्वारा सामाजिक संगठन कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले रोशन लाल कश्यप की अध्यक्षता में मुख्य लोगों के साथ सामाजिक परिचर्चा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भगवान महर्षि कश्यप जी के जयकारों और कश्यप समाज जिंदाबाद, कश्यप एकता जिंदाबाद के उद्घोषो के साथ हुई।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप द्वारा बहुत ही सुचारू और सुंदर तरीके से किया गया। सर्वप्रथम संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप द्वारा अलग-अलग विषयों पर बात रखते हुए समाज को आगे बढ़ाने और समाज में एकता लाने पर जोर दिया। और बताया कि हम सभी लोगों को एक दूसरे की ताकत बनकर एक साथ मिलकर समाज की उन्नति हेतु कार्य करना है।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप ने बताया कि संगठन द्वारा आगामी 2022 के चुनाव में भिन्न-भिन्न वार्डों से लगभग 15 पदाधिकारियों को पार्षद पद हेतु चुनाव लड़वाने एवं जिताने का कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़े:-लोनी में शराब बांट कर वोटरों को रिझा रहे है पंचयात के कुछ भावी प्रत्याशी
संगठन के लोनी विधानसभा अध्यक्ष सोनू कश्यप ने बताया कि जल्दी ही हम अपने संगठन का विस्तार करते हुए वार्ड स्तर तक अपनी टीम का गठन करने जा रहे हैं और आने वाली महर्षि कश्यप जयंती पर हम अपने समाज की ताकत का छोटा सा ट्रेलर भी दिखा देंगे।आज के समय में अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलता है।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अनिल कश्यप द्वारा शिक्षा पर जोर देते हुए बताया कि समाज के सभी लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा पर खासतौर पर ध्यान देना होगा, पढ़े-लिखे युवा समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
पूर्व पार्षद जीतपाल कश्यप द्वारा बताया कि हम सब भगवान महर्षि कश्यप जी की संतान है,और हमारा समाज बहुत ही ईमानदार और मेहनती है हम सबको संगठित रहते हुए संघर्ष कर अपने हक की लड़ाई को लड़ना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद जीतपाल कश्यप, जितेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, अवधेश कश्यप, पिंकू कश्यप, दीपक कश्यप, रोशनलाल कश्यप, संजीव कश्यप, राकेश कश्यप, अनिल कश्यप, लोकेश कश्यप, देवेंद्र कश्यप, रोहित कश्यप, मनोज कश्यप, सौरव कश्यप, शेखर कश्यप, वीरसेन कश्यप, राजेश कश्यप, पहलवान रवि कश्यप, रोबिन कश्यप, सचिन कश्यप, रोहित निषाद, सोमवीर कश्यप, अजय कश्यप, श्रवण कश्यप, बालकिशन कश्यप, मुकेश कश्यप, अनूप कश्यप, राजकुमार कश्यप, मोहित कश्यप, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

