Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

अल्पसंख्यक कांग्रेस का लक्ष्य- गांव मोहल्लों में अपना अध्यक्ष' है।


ग़ाज़ियाबाद: 11 फरवरी 2021 अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने सपा और बसपा पर पिछले 3 दशक से मुसलमानों को ठगते आने का आरोप लगाया है।


अल्पसंख्यक कांग्रेस का लक्ष्य गांव-गांव अपना अध्यक्ष' अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल।

ज़िला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहनवाज़ आलम ने जानकारी दी कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर अल्पसंख्यक कांग्रेस हर वार्ड और गांव में अल्पसंख्यक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करेगी। यह अभियान विगत दिनों 9 फ़रवरी से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले के जन्मदिन से शुरू हुआ है जो पूरे एक महीने चलेगा। अभियान का नारा 'अल्पसंख्यक कांग्रेस का लक्ष्य- गांव मोहल्लों में अपना अध्यक्ष' है।


अल्पसंख्यक कांग्रेस का लक्ष्य- गांव मोहल्लों में अपना अध्यक्ष' है।

जो सपा आज़म खान की नहीं हुई वो आम मुसलमानों की क्या होगी- शाहनवाज़ आलम

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सपा भाजपा के लिए काम करती हैं। इसीलिए मुलायम सिंह सदन के अंदर मोदी जी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने की दिली ख़्वाहिश ज़ाहिर करते हैं और उनके बेटे अखिलेश यादव आज़म खान की रिहाई के मुद्दे पर चुप्पी साधे रहते हैं। मुसलमानों को समझना होगा कि जो सपा आज़म खान की नहीं हुई वो आम ग़रीब मुसलमानों की कैसे होगी। इस मौके पर गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी यामिन मलिक, प्रदेश कोऑर्डिनेटर फुरकान राणा, उत्तर प्रदेश महासचिव नसीम खान, प्रदेश सचिव रिजवान कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अकबर चौधरी,  पूर्व उपाध्यक्ष अकरम कादरी, जिला उपाध्यक्ष शानू सैफी, महानगर अध्यक्ष अहसान अली एवं सभी कांग्रेस अल्पसंख्यक पदाधिकारी मौजूद रहे।

close