Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में गौ हत्यारों के साथ मुठभेड़ | थाना प्रभारी की गाड़ी में लगी गोली | सात गिरफ्तार।


लोनी में गौ हत्यारों के साथ मुठभेड़ | थाना प्रभारी की गाड़ी में लगी गोली | सात गिरफ्तार।

Ghaziabad News
लोनी की मौलाना आजाद कालोनी बेहटा हाजीपुर गांव स्थित कबाड़ गोदाम में गोकशी की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह छापेमारी करने गई पुलिस टीम की गौ हत्यारों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सात गौ हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। सातों गौ हत्यारों की टांगों में गोली लगी हैं। थाना प्रभारी की गाड़ी में भी एक गोली लगी है। तीन गौ हत्यारे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान गोदाम से तीन गोवंश के अवशेष, हथियार और पशु वध के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार गो हत्यारों को जेल भेज दिया है।
लोनी बार्डर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र त्यागी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे मौलाना आजाद कालोनी स्थित एक कबाड़ गोदाम में गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोदाम का गेट खुलवाया। गेट खोलते ही गौ हत्यारों ने पुलिस पर फायरिग शुरू कर दी। गौ हत्यारों की ओर से ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिग की गई। पुलिस टीम ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 13 राउंड फायरिग की। सात गोलियां गौ हत्यारों की टांगों में लगीं। इस दौरान तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने मुस्तफाबाद के मुस्तकीम, लक्ष्मी गार्डन कालोनी के सलमान, नाईपुरा कालोनी के मोनू, अशोक विहार कालोनी के इंतजार, आसिफ, जनता कालोनी दिल्ली के नाजिम, प्रेम नगर कालोनी लोनी के बोलर को गिरफ्तार कर लिया। गो हत्यारों ने अपने फरार साथियों के नाम जाफराबाद दिल्ली का भूरा और दानिश बताए। 

थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम मालिक की सूचना पर छापेमारी की गई थी। तीन युवक मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार गौ हत्यारों ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। फरार छह आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम की तलाशी लेने के दौरान तीन गोवंश का मांस, सात तमंचे, 12 जिदा कारतूस, सात खोखे, दो कुल्हाड़ी, पांच छुरी और दो बंडल रस्सी बरामद हुई। पुलिस ने घायल गौ हत्यारों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर गोहत्या की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए। लोगों ने गोदाम मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने गोदाम मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
close