Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी के सलाम होटल संचालक से मांगी जा रही रंगदारी में पुलिस सुरक्षा और कार्यप्रणाली की खुली पोल | सवाल खड़े हो रहे है।


लोनी के सलाम होटल संचालक से मांगी जा रही रंगदारी में पुलिस सुरक्षा और कार्यप्रणाली की खुली पोल | सवाल खड़े हो रहे है।

Ghaziabad News
पुलिस भले ही अलर्ट रहकर चेकिग, मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा करती हो, लेकिन लोनी के सलाम होटल संचालक के मांगी जा रही 20 लाख की रंगदारी के मामले ने पुलिस सुरक्षा और कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है। बदमाशों का नंबर, सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे होने के बावजूद 12 दिन के अंदर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बेखौफ बदमाश हर दिन एक कदम आगे बढ़ाकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित और उसके परिवार में भय है। 

त्यागी मार्केट कालोनी के अब्दुल सलाम का गिरी मार्केट कालोनी के बाहर सलाम रेस्टोरेंट के नाम से होटल है। 28 अक्टूबर को बदमाशों ने उनसे फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 29 अक्टूबर को पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा बतौर पुलिस बल मुहैया करा दिया था। 
इसके बावजूद 31 अक्टूबर को दो बदमाशों ने उनके रेस्टोरेंट पर सात-आठ राउंड फायरिग की। एक बदमाश ने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ था। जबकि दूसरा बदमाश हेलमेट पहने था। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए फायरिग की फुटेज कब्जे में ले ली थी। इसके साथ ही होटल पर सिविल ड्रेस में पुलिस बल तैनात किया था, लेकिन पुलिस के सभी इंतजाम नाकाफी साबित हुए। 

आठ नवंबर को एक बदमाश होटल पर पहुंचा। उसने काउंटर पर बैठे युवक से रंगदारी के लिए दिए जाने वाले रुपये के पैकेट के बारे में जानकारी की। उसके मना करने पर बदमाश फरार हो गया। वहां सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस बल बदमाश के आने और जाने की खबर तक नहीं लगी। 

सवाल खड़े हो रहे है।
बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने रंगदारी के लिए आया नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया था। पुलिस ने होटल पर फायरिग की फुटेज भी कब्जे में ले ली थी। फिर भी 12 दिन बीतने के बावजूद पुलिस रंगदारी मांगने वाले गैंग का पता क्यों नहीं लगा सकी। क्या लोनी में बदमाश इतने बेखौफ है कि वह सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस बल के सामने से गुजर गए और पुलिस कर्मियों को उनपर संदेह नहीं हुआ। 

अजय चौधरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोनी ने बताया कि पुलिस की चार टीमें रंगदारी मांगने वालों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हैं। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले से पर्दाफाश किया जाएगा।
close