Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

नशे में मारी पत्नी को गोली, महिला की मौत


गाज़ियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के जावली गांव में बुधवार रात को शराब के नशे में पति ने पत्नी को गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मृतका के परिजन घर पहुंचे। सुबह पांच बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


जावली गांव जोकी टीला मोड़ थाना क्षेत्र में आता है। वहाँ के आशीष जिनकी शादी फरवरी 2014 में महावड गांव निवासी महेश की पुत्री गीता से हुई थी। आशीष का गांव में ही पानी का प्लांट है। उनकी पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे आशीष और रीता छत पर थे। परिवार के सभी लोग नीचे थे। बताया गया कि शराब के नशे में आशीष ने गीता पर गोली चला दी। गोली लगने से रीता की मौत हो गई। 


सुबह पांच बजे कंट्रोल रूम को मामले की सूचना मिली। सूचना पाकर पीआरपी और टीलामोड़ पुलिस मौके पर पहुंचे। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति भाग गया। पहुंचे। मृतका के पिता की ओर से आरोपी दामाद आशीष के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या क्यों की गई इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।


पिता ने सुबह ही की थी बेटी से बात

महेश कुमार निवासी ग्राम महावड़, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर ने बताया कि सुबह ही उनकी बेटी से बात हुई थी। उसने सही से बात की थी। पुलिस को बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे आशीष के पिता बलजीत ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके बेटे ने रीता को गोली मार दी है। इससे उसकी हालत खराब है। सूचना पर वह जावली गांव पहुंचे तो देखा उनकी बेटी मृत पड़ी थी। उन्होंने टीलामोड़ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें भी हत्या के कारणों की जानकारी नहीं है।


घर की खुशियां बदल गई मातम में

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ही आरोपी आशीष के छोटे भाई की शादी हुई है। जिसको लेकर घर में खुशी का माहौल था। देर रात को गीता की गोली लगने से मौत होने के बाद घर परिवार में मातम पसर गया। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों से भी मामले की जानकारी की, लेकिन किसी को घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। 


क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद, आलोक दुबे ने बताया कि पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी आशीष के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपी के पकड़े जाने पर ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।




close