Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

 

लोनी में 141 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।

24x7 गाजियाबाद न्यूज़ नरेंद्र बंसल

ग्राम पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर शनिवार को 141 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र खरीदने वाले उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी एक साथ साथ जीत का विश्वास देखने को मिला।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नामांकन फार्म की बिक्री शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे से शुरू हो सकी। पहले दिन 8 आरक्षित, 4 अनारक्षित ग्राम पंचायत सदस्य, 27 आरक्षित, 38 अनारक्षित क्षेत्र पंचायत सदस्य और 28 आरक्षित व 36 अनारक्षित प्रधान पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। 


उम्मीदवार 4 अप्रैल को शाम 5:00 बजे तक फार्म खरीद सकेंगे। उम्मीदवार को नामांकन पत्र भरकर 3 और 4 अप्रैल को जमा करना है। 7 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन फार्म वापस ले सकते हैं। 7 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे के बाद चुनाव का आवंटन किया जाएगा।

close