Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

 

GTB अस्पताल में पुलिस हिरासत से भगा कुख्यात बदमाश कुलदीप उर्फ फज्जा पुलिस ने मार गिराया

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

GTB अस्पताल में पुलिस हिरासत से भागा कुख्यात बदमाश कुलदीप मान उर्फ फज्जा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 14 में छिपे कुलदीप उर्फ फज्जा को मुठभेड़ में मार गिराया। 


GTB अस्पताल में पुलिस हिरासत से भगा कुख्यात बदमाश कुलदीप उर्फ फज्जा पुलिस ने मार गिराया



25 मार्च को कुलदीप को मंडोली जेल से इलाज के लिए लाया गया था, तभी उसके साथी बदमाशों ने पुलिस टीम की आंखों में मिर्च झोंककर उसे छुड़ा लिया था। इस बीच पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी जिसमे रवि नाम का बदमाश मौके पर ढेर हो गया था और अंकेश नाम के बदमाश को गोली लगी थी। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फज्ज़ा बाकी साथियों के साथ फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के GTB अस्पताल से एक कुख्यात 2 लाख रूपये इनामी अपराधी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर फरार हो गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, GTB अस्पताल से भागकर कुलदीप सीधे रोहिणी सेक्टर 14 ही पहुचा था। वहां वह जिम ट्रेनर योगेंद्र दहिया के फ्लैट में छिपा था। दिल्ली पुलिस द्वारा उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कुलदीप, योगेंद्र को खुद नहीं जानता था। किसी बदमाश के जरिए कुलदीप की योगेंद्र से परिचय हुआ था। उसकी भी पहचान कर ली गई है।

close