24x7 गाजियाबाद न्यूज़
गाज़ियाबाद : जनपद की जिला पंचायत के सभी वार्डो में आप प्रत्याशी उतारे जाएंगे। आम आदमी पार्टी उत्तरप्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद सजंय सिह मंगलवार को करहेड़ा स्थित एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा।
जनपद के ग्राम करहेड़ा में जिला पंचायत चुनाव को लेकर सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। जिस में मुख्य रूप से सभी 14 वार्डों से प्रत्याशियों के आवेदन स्वीकार किए गए। प्रत्येक वार्ड पर लगभग 3 से 4 आवेदन पार्टी को प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 4 वार्डो के प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही पार्टी सचिवालय लखनऊ से सांसद सजंय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़े:-विजेंद्र प्रधान को आम आदमी पार्टी लोनी विधानसभा से विधानसभा प्रभारी बनाया गया
बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में कम से कम मेरठ, हापुड़, नोएडा सहित कई जिलों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत तय है। कई जिलों में आम आदमी पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होना भी तय है। जिले के सभी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह है।
यह भी पढ़े:-गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा ने लहराया परचम, aap ने की गढ़ में सेंध
जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि पार्टी निश्चित ही आगामी चुनाव में विजयश्री प्राप्त करेगी। विधानसभा प्रभारी लोनी बिजेंद्र प्रधान ने बताया कि जनपद की सभी वार्डो की विजय सुनिश्चित कराने की कार्यकर्ताओं से अपील की।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव, नवाब सोनी, प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, लोनी विधानसभा अध्यक्ष वसी अहमद, एस सी/एस टी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला प्रभारी विकास शर्मा, संगठन अध्यक्ष अभिषेक, सीकरी जिला चुनाव प्रभारी सचिन तेवतिया, कार्यकारिणी सदस्य राजन त्यागी, मोदीनगर विधानसभा प्रभारी हरेंद्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुजीब सेफी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कल्पना वर्मा, पूर्वांचल प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय मिश्रा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

