प्रदेश में संचालित त्यागी ब्राह्मण वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास त्यागी ने सहयोग फाउंडेशन (द हेल्पिंग हैंड सामाजिक संस्था) के अध्यक्ष एवम भाजपा नेता विजेंद्र त्यागी को अपनी कोर कमेटी की सलाह से राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रवक्ता नियुक्त किया।
गुरुवार को विजेंद्र त्यागी ने हमारे सहयोगी को फोन पर बताया कि त्यागी ब्राह्मण वेलफेयर सोसाइटी की कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए उनसे उम्मीद की है कि वह संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।
यह भी पढ़े:-सहयोग फाउंडेशन को भारतीय सेना द्वारा मिला सम्मान पत्र।
बिजेन्द्र त्यागी ने बताया कि ब्राह्मण वेलफेयर सोसाइटी की सभी उम्मीदों पर खरा उतारने का भरसक प्रयास करेंगे।
