Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली का त्यौहार-मोहित नागर


बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में निशुल्क शिक्षा दे रहे मोहित नागर ने लोगों से होली के त्यौहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द से बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि खुशियों के त्यौहार होली पर शराब में अन्य नशे की वस्तुओं से परहेज करें।

जनपद के इकला गांव निवासी शिक्षाविद मोहित नागर पिछले 7 सालों से बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जनपद गाजियाबाद का नाम विदेशों तक रोशन किया है। वह पिछले 7 सालों के दौरान कई पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं।

सूत्र बताते हैं कि मोहित नागर आगामी ग्रैजुएट एमएलसी का चुनाव लड़ने की तैयारी में है।


वह 2026 में एमएलसी का चुनाव लड़ सकते हैं। जब हमारे सहयोगी ने श्री नागर से इस बात पर हुई तो उन्होनें स्पष्ट कहा, चुनाव का अभी कोई मन नही है। 

उन्होंने बताया कि वो शिक्षा क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने आये है। यदि गाजियाबाद के लोगों का आशीर्वाद, सहयोग और प्यार मिला तो उनके लिए शिक्षा क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए वो चुनाव लड़ेंगे और चुनाव लडकर शिक्षा क्षेत्र में एक मिसाल कायम करेंगे।

आपको बता दे कि अभी हाल में ही श्री नागर का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ है। 

close