![]() |
| Credit:-Twitter ANI |
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बुधवार सुबह ICU वार्ड में भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है।
Delhi: A fire broke out in the ICU ward of Safdarjung Hospital early morning today. Around 50 patients shifted to other wards in the hospital, no casualty reported; fire doused now pic.twitter.com/ZNIwmZavzI
— ANI (@ANI) March 31, 2021
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग सुबह 6.35 बजे प्रथम तल पर स्थित ICU वार्ड में लगी, जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अस्पताल की ओर से जानकारी मिल रही है कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त आईसीयू वार्ड में लगभग 50 मरीज थे जिन्हें अस्पताल के स्टाफ की मदद से निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
देखिए वीडियो कैसे चलती बाइक 👇 में लगी आग युवक जिंदा जला 👇
