Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

 देखिए वीडियो 👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़

हापुड़: थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच 9 स्थित जेएमएस कॉलेज के कट के पास मंगलवार दोपहर के समय दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। वहां से गुजर रहे राहगीर दर्दनाक मंजर को देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई। हादसे के समय अनियंत्रित होकर बाइक हाईवे पर गिरने के बाद काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई। पेट्रोल की टंकी में आग लग गई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज (30) दिल्ली के त्रिलोकपुरम क्षेत्र स्थित पेट्रोलपंप पर सेल्समैन थे। वह दिल्ली से जनपद बुलंदशहर कस्बा बीबीनगर स्थित अपने घर लौट रहा थे। मृतक के पास से मिले अधजले आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद पुलिस ने स्वजनो को सूचना दी। स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।



close