24x7 गाजियाबाद न्यूज़
जनपद गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली 99 सोसायटी के पास सोमवार रात स्कूटी सवार व्यक्ति को अनजान शख्स लिफ्ट मांगी, लगभग 500 मीटर दूर जाने के बाद उतर थैंक-यू बोला और चला गया कुछ दूर आगे चलने के बाद साजिद को पता लगा जी किसी ने उसको गोली मार दी है। गोली उनके पेट में लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लोनी से लौट रहे डासना निवासी साजिद से एक अनजान शख्स ने लिफ्ट मांगी। करीब 500 मीटर आगे जाने पर वह शख्स उतर गया। उतरने के बाद उसने साजिद को थैंक यू भी बोला और चला गया। फिर साजिद जब कुछ दूर आगे अपनी स्कूटी से कुछ दूर आगे गया तो उसे दर्द का एहसास हुआ। तब जाकर साजिद को पता चला कि उसे गोली लगी है।
देखिए वीडियो 👇 कैसे मनाई गई लोनी के एक गांव में होली 👇
जिसके बाद साजिद ने पास ही मौजूद पुलिस को जानकारी दी और फिर पुलिस उसे कविनगर के सर्वोदय अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह बताया कि लोनी से आ रहे डासना निवासी साजिद ने सोमवार रात एक युवक को लिफ्ट दी थी। 500 मीटर आगे जाने पर जब वह शख्स उतरा तो उसने साजिद को गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ साजिद का इलाज चल रहा है। साजिद के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही साजिद अपना बयान पुलिस को देगा उसी आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार लिया जाएगा।

