Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

 

सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
मृतक अजय का फोटो
24x7 गाजियाबाद न्यूज़

लोनी: मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत जावली गांव निवासी अजय कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद से स्वजन और ग्रामीणों में शोक की लहर है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
अनियंत्रित कार का फोटो
 

लोनी के गांव जावली निवासी जयपाल सिंह के छोटे पुत्र अजय उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। स्वजन के मुताबिक वह होली पर्व पर घर आए थे और सोमवार को वापस लौट गए थे। मंगलवार दोपहर वह साथियों के साथ कार(वैगन-आर) में मंसुरपुर थाने से शाहपुर रोड स्थित सोहजनी तगान पुलिस चौकी पर जा रहे थे। वहीं पुलिस चौकी से पहले ही उनकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन


देखिए वीडियो कैसे ट्रेन में एक दरोगा सीट के लिए टीटी कुछ दे रहा है भद्दी भद्दी गालियां 👇



पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।

close