24x7 गाज़ियाबाद न्यूज़
प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में विज्ञापन फिल्म में मॉडलिंग का काम दिलाने के नाम पर हिमांशु सोनी नाम के शख्स पर दो लड़कियों से रेप (Rape) करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवतियों को गेस्ट हाउस बुलाया और यहां उनके साथ रेप किया। स्थानीय पुलिस युवतियों को मेडिकल के लिए भेज fir दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी।
दरअसल एक युवती के साथ जब रेप हुआ तो उसने बहराइच की रहने वाली अपनी दोस्त से इसका जिक्र किया। पता चला कि वह भी कुछ दिन पहले शिकार हुई थी। लेकिन लोकलाज के चलते शिकायत नहीं कर पा रही थी। मामले में विभूति खंड पुलिस ने दोनों युवतियों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है और हिमांशु सोनी की तलाश कर रही है।
एसीपी प्रवीण भदौरिया ने बताया कि 23 वर्षीय युवती जो मॉडल है, उसने सूचना दी कि उसके व उसकी फ्रेंड के साथ रेप हुआ है। इंस्टाग्राम के जरिये शुभम उर्फ प्रियांश (हिमांशु) ने मॉडलिंग के लिए विराज खंड स्थित नीलांचल गेस्ट हाउस मीडिया हाउस में बुलाया था।
यहां उसके साथ रेप किया। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने दोनों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।